आज होने जा रही है अटलपुरम टॉउनशिप की लॉन्चिग, जानें यहां प्लॉट के लिए बुकिंग कैसे करें?

यूपी तक

• 10:18 AM • 05 Aug 2025

आगरा विकास प्राधिकरण की बहुप्रतिक्षित अटलपुरम टाउनशिप का शिलान्यास करने आज सीएम योगी आगरा पहुंचेंगे. इस दौरान वे जिले को 1753 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे.

Agra Atalpuram township

Agra Atalpuram township

Google CTA

Atalpuram Township Launching: आगरा विकास प्राधिकरण की बहुप्रतिक्षित अटलपुरम टाउनशिप का शिलान्यास करने आज सीएम योगी आगरा पहुंचेंगे. इस दौरान वे जिले को 1753 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. बता दें कि अटलपुरम टाउनशिप आगरा विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप 'अटलपुरम' में प्लॉट खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह योजना सभी आय वर्ग के लोगों के लिए होगी.प्लॉट का आवंटन खुली लॉटरी के जरिए होगा.

यह भी पढ़ें...

अटलपुरम टाउनशिप में प्लॉट के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन जनहित पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन के साथ ₹1100 का शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा जो कि नॉन-रिफंडेबल होगा. बता दें कि अटलपुरम योजना में आवासीय प्लॉट की कीमत 29,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय कर दी गई है. वहीं सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित भूमि (सड़क, पार्क आदि) 4,250 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है और वाणिज्यिक भूखंड की कीमत 59,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है. एडीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद से अटलपुरम योजना के लिए कुल 154 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से 92 को मंजूरी दी जा चुकी है बाकि शेष 62 आवेदनों पर प्रक्रिया जारी है.