आगरा में खेत में मिलन कर रहा था सांपों का जोड़ा, फिर हरिसिंह, प्रमोद और बबलू ने इंसानियत की शर्मसार

अरविंद शर्मा

• 06:40 PM • 30 Jun 2025

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां सांप के जोड़े को खेत में मिलन करते समय पहले डंडों से पीट-पीटकर मार डाला गया.

Agra News

Agra News

Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा के पिनाहट क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सांप के जोड़े को खेत में मिलन करते समय पहले डंडों से पीट-पीटकर मार डाला गया और फिर जलाकर नष्ट करने की कोशिश की गई. यह शर्मनाक घटना इंदरगढ़र के पास घटित हुई, जिसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग हरकत में आ गया. वनरक्षक सोनवीर की थाने में दर्ज FIR के मुताबिक, 26 जून 2025 को दोपहर करीब 2:30 बजे गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ ग्रामीण सांपों को मार रहे हैं. मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि तीन लोग हरिसिंह, प्रमोद और बबलू सांप के जोड़े को मार चुके थे और उन्हें जलाने की कोशिश कर रहे थे.

यह भी पढ़ें...

आरोपियों पर हुई ये कानूनी कार्रवाई:

वन विभाग द्वारा दी गई लिखित सूचना के आधार पर पिनाहट थाने में एफआईआर संख्या 0085 के तहत आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धाराएं 9, 39, 50 और 51 में मुकदमा दर्ज किया गया है. जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक उपासना मलिक को सौंपी गई है. स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में सांपों को पीटे जाने और जलाने की पुष्टि होती है. 

एसीपी पिनाहट ने ये बताया

घटना के संबंध में एसीपी पिनाहट से फोन पर मौखिक बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि वन्य विभाग की तरफ से दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: मथुरा नंबर की गाड़ी आई और ताजमहल के येलो जोन बैरियर के पास होने लगी धायं-धायं फायरिंग! फिर ये कहानी पता चली