क्या 20 से 25 अप्रैल के बीच आएगा यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? अभी तक का ट्रेंड नोट कर लें

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार छात्र काफी समय से कर रहे हैं. रिजल्ट को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 20 से 25 अप्रैल के बीच ये कभी जारी हो सकते हैं.रिजल्ट ना आने से छात्रों और अभिभावकों में निराशा और बेचैनी का माहौल है.

UP board result date

यूपी तक

15 Apr 2025 (अपडेटेड: 15 Apr 2025, 07:11 PM)

follow google news

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड  कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार छात्र काफी समय से कर रहे हैं. रिजल्ट को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 20 से 25 अप्रैल के बीच ये कभी जारी हो सकते हैं. बता दें कि इससे पहले आज यानी 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे रिजल्ट आने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं, लेकिन ये अफवाहें पूरी तरह गलत और झूठी साबित हुईं. 

यह भी पढ़ें...

रिजल्ट ना आने से छात्रों और अभिभावकों में निराशा और बेचैनी का माहौल है. हालांकि, बोर्ड की ओर से ये स्पष्ट किया गया है कि रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और आधिकारिक घोषणा बहुत जल्द कर दी जाएंगी.

बोर्ड का आधिकारिक बयान

UPMSP के सचिव भगवती सिंह ने फर्जी खबरों को खारिज करते हुए कहा कि रिजल्ट की घोषणा की तारीख अभी तय नहीं हुई है. उन्होंने सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों — upmsp.edu.in और upresults.nic.in — से ही जानकारी प्राप्त करें. बोर्ड ने यह भी बताया कि कॉपियों की चेकिंग पूरी हो चुकी है. लेकिन रिजल्ट्स की तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: UP Board Result 2025: चेक हुईं यूपी बोर्ड की कॉपियां, 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर आया ये लेटेस्ट अपडेट

पिछले वर्षों के आधार पर अनुमानित तारीख

इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं.  उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 2 अप्रैल तक पूरा हो चुका है. पिछले साल के अनुभव और अभी की स्थिति को देखते हुए, इस बार रिजल्ट की घोषणा अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में होने की संभावना है, जो लगभग 20 से 25 अप्रैल के बीच हो सकती है.

रिजल्ट कैसे चेक करें?

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in  पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा.  रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंट आउट निकाल लें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आसानी से उपलब्ध हो.

पिछले साल का रिकॉर्ड और इस साल की परीक्षा

पिछले साल 2024 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित हुआ था. आपको बता दें माना जा रहा है कि इस साल भी  रिजल्ट उसी के आस पास की तारीख़ में आ सकता हैं. "द हिन्दू" वेबसाइट के अनुसार पिछले साल कक्षा 10वीं में  93.60% छात्र और कक्षा 12वीं में  87.98% छात्र पास हुए थे. आपको बता दें कि इस साल लगभग 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है, जो इसे देश के सबसे बड़े बोर्ड परीक्षाओं में से एक बनाता है.

बदलती हुई रिजल्ट की तारीखों के बीच छात्रों को धैर्य बनाए रखने की जरुरत है. सही जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही दीपा पांडेय ने लिखा है.)