खुद यूपी बोर्ड के सचिव ने बताया कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें क्या है डेट

पंकज श्रीवास्तव

22 Apr 2025 (अपडेटेड: 22 Apr 2025, 12:41 PM)

UP Board Result 2025: UP Board के सचिव भगवती सिंह ने 2025 के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि रिजल्ट 25 अप्रैल के बाद ही घोषित किया जाएगा.

UP Board 10th Result Update

UP Board 10th Result Update

Google CTA

UP Board Latest Update: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है. बता दें कि यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट किया है कि साल 2025 के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 25 अप्रैल के बाद ही जारी किए जाएंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही उन खबरों को पूरी तरह खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि रिजल्ट 20 या 22 अप्रैल को जारी होगा.

यह भी पढ़ें...

भगवती सिंह ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच सम्पन्न कराई गईं. कुल 12 कार्य दिवसों में परीक्षाएं आयोजित हुईं. इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच किया गया. 
इस कार्य के लिए राज्यभर में कुल 261 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे. खास बात यह रही कि मूल्यांकन कार्य भी निर्धारित समय से तीन दिन पहले पूरा कर लिया गया.

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं -12 वीं के रिजल्ट से पहले UPMSP ने दिया ये नोटिस, सारे स्टूडेंट्स के लिए बेहद जरूरी जानकारी

कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होने पर वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से डाउन होने की संभावना है, इसलिए छात्र एसएमएस या डिजिलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं.

परीक्षा में पास होने के लिए जरूरी अंक

यूपी बोर्ड के अनुसार, 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है. अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में कम अंक लाता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा. कंपार्टमेंट में भी पास न होने पर छात्र फेल माना जाएगा.