CBSE Board Result 12th: संभल की हेमका वार्ष्णेय ने 12वीं में स्कोर किए गजब के नंबर, उनकी मार्कशीट देख चौंक जाएंगे

Hemka Varshney 12th Marksheet: संभल की हेमका वार्ष्णेय ने CBSE 12वीं परीक्षा में 97.8% अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया. बिजनेस स्टडीज में 100 में 100 नंबर पाने वाली हेमका ने नियमित पढ़ाई और मेहनत को अपनी सफलता का राज बताया.

Hemka Varshney 12th Marksheet

दीक्षा सिंह

• 11:52 AM • 14 May 2026

follow google news

Hemka Varshney 12th Marksheet: CBSE बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी हो चुका है. सीबीएसई कक्षा 12 के रिजल्ट में इस साल कुल पास प्रतिशत 85.20 रहा, जो पिछले साल की तुलना में लगभग तीन प्रतिशत अंक कम है. हालंकि बहुत से ऐसे बच्चे भी हैं जिन्होंने 95 प्रतिशत के अधिक मार्क्स स्कोर किए हैं. संभल के बबराला के डी.ए.वी. फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल की हेमका वार्ष्णेय ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. कॉमर्स स्ट्रीम की हेमका ने 97.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. 

यह भी पढ़ें...

किस सब्जेक्ट में मिले कितने मार्क्स

बिजनेस स्टडीज-100/100

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- 99/100

इकोनॉमिक्स- 98/100

इंग्लिश कोर- 97/100

अकाउंटेंसी- 95/100

हेमका ने अपनी सफलता पर ये कहा

हेमका वार्ष्णेय ने बताया कि उन्होंने पहले से ही माइंड मेकअप कर रखा था कि उन्हें सभी सब्जेक्ट्स में अच्छे मार्क्स स्कोर करने हैं. ऐसे में वह शुरूआत से ही सभी सब्जेक्ट्स को समय देकर पढ़ाई करती थी. उन्होंने बताया कि वह रेगुलर 6 घंटे पढ़ाई करती थीं. वह अपनी सफलता से बेहद खुश हैं. 

स्कूल के प्रबंधक ने दी बधाई

डी.ए.वी. फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल आनन्द स्वरूप सारस्वत ने स्टूडेंट्स की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 'यह रिजल्ट विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है. विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.' वहीं विद्यालय के चेयरमैन एवं यारा प्रबंधन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री एम. एस. प्रसाद ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.