ऑनलाइन शुरू हुई लव स्टोरी, शादी के 14 दिन बाद प्रियंका मिश्रा के साथ जो हुआ सब हुए हैरान

यूपी तक

14 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Priyanka Mishra Death Case: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. गोरखपुर की रहने वाली 30 वर्षीय प्रियंका मिश्रा की शादी के महज 14 दिन बाद ससुराल में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई.

Priyanka Mishra Death Case

Priyanka Mishra Death Case

Google CTA

Priyanka Mishra Death Case: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. गोरखपुर की रहने वाली 30 वर्षीय प्रियंका मिश्रा की शादी के महज 14 दिन बाद ससुराल में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. घटना सोमवार शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है. पति शुभम का कहना है कि प्रियंका मजाक में मुंडेर पर बैठी थी और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई, लेकिन मायके वालों ने इसे दहेज हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

मेट्रोमोनियल वेबसाइट से तय हुआ था रिश्ता

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका मिश्रा और शुभम की मुलाकात एक मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी. करीब डेढ़ साल तक बातचीत और परिवारों की सहमति के बाद 28 अप्रैल को दोनों की शादी हुई थी. प्रियंका ने अंग्रेजी में डबल एमए और बीएड किया था, जबकि शुभम ने बीएएमएस की पढ़ाई की थी. शादी के बाद 2 मई को रिसेप्शन हुआ था और परिवार में खुशी का माहौल था.

छत से गिरने पर हुई मौत

सोमवार को घर में सुहागिनों के खाने का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान प्रियंका अपने पति शुभम के साथ छत पर गई थी. पति का दावा है कि प्रियंका मजाक में रेलिंग पर पैर लटकाकर बैठ गई थी. उसने कई बार मना किया लेकिन वह नहीं मानी और अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पति की कहानी पर उठे सवाल

घटना के बाद पति शुभम के बयान पर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तेज गर्मी के बीच दोनों छत पर क्यों गए थे और घटना के समय वहां क्या हुआ था. पुलिस को शक है कि मामला सिर्फ हादसा नहीं भी हो सकता है.

मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

प्रियंका के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. भाई रत्नेश का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले सोने के गहने, 10 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग कर रहे थे. मांग पूरी नहीं होने पर प्रियंका को परेशान किया जा रहा था. परिवार का कहना है कि प्रियंका समझदार लड़की थी और वह खुद इस तरह की हरकत कभी नहीं कर सकती थी. परिजनों के अनुसार, घटना से करीब 20 मिनट पहले प्रियंका ने अपनी मां को फोन किया था, लेकिन बात नहीं हो सकी. परिवार को शक है कि वह किसी जरूरी बात को बताना चाहती थी.

पति समेत तीन लोग हिरासत में

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके.

(आज तक के इनपुट से)