Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने AVGC सेक्टर में किया बड़ा ऐलान, 20 लाख नौकरियां के मौके, ऐसे उठाएं फायदा

Union Budget 2026 AVGC Sector: बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के AVGC (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं. ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ का हिस्सा बनने वाले इस सेक्टर में 2030 तक 20 लाख नौकरियों का लक्ष्य है.

यूपी तक

• 12:20 PM • 01 Feb 2026

follow google news

Union Budget 2026 AVGC Sector: मोदी सरकार ने बजट 2026 में देश के युवाओं और क्रिएटिव टैलेंट के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में AVGC (Animation, Visual Effects, Gaming, and Comics) सेक्टर को 'ऑरेंज इकोनॉमी' का मुख्य आधार बताते हुए इसे वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं.

यह भी पढ़ें...

2030 तक 20 लाख नौकरियों का मेगा प्लान

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि भारत का AVGC सेक्टर तेजी से उभर रहा है और साल 2030 तक इस क्षेत्र में 20 लाख कुशल पेशेवरों की आवश्यकता होगी. वर्तमान में इस सेक्टर में लगभग 1.8 लाख से 2.6 लाख लोग काम कर रहे हैं. सरकार का लक्ष्य इस संख्या को कई गुना बढ़ाकर रोजगार के नए अवसर पैदा करना है. 

15000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में खुलेंगी 'कंटेंट क्रिएटर लैब्स' 

युवाओं को स्कूली स्तर से ही भविष्य की स्किल्स सिखाने के लिए सरकार ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है. मुंबई स्थित 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज' (IICT) की मदद से देशभर में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा. देश के 15000 माध्यमिक स्कूलों और 500 कॉलेजों में 'AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स' बनाई जाएंगी. इसका मकसद ये है कि छात्रों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि एनिमेशन, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जा सके.

तेजी से बढ़ रहा है बाजार: 6.8 अरब डॉलर का होगा उद्योग

बजट में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारतीय AVGC उद्योग 25-30% की सालाना दर से बढ़ रहा है. 2023 में जो बाजार 3.92 अरब डॉलर का था, उसके 2026 तक 6.8 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. 

एनिमेशन और VFX: यह सेगमेंट 1.3 अरब डॉलर से बढ़कर 2.2 अरब डॉलर का हो जाएगा.
ऑनलाइन गेमिंग: इसमें सबसे बड़ी ग्रोथ देखी जा रही है, जो 2.62 अरब डॉलर से बढ़कर 4.6 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है.

क्या है 'ऑरेंज इकोनॉमी' और इसके फायदे? 

एनिमेशन, गेमिंग और क्रिएटिव आर्ट्स को 'ऑरेंज इकोनॉमी' कहा जाता है. यह भारत की GDP में 1-2% का योगदान देती है. सालाना 1.5 अरब डॉलर का डिजिटल कंटेंट निर्यात किया जाता है. इससे न केवल रोजगार बढ़ेगा, बल्कि 'डिजिटल इंडिया' और 'मेक इन इंडिया' को भी नई मजबूती मिलेगी. 

करियर के बेहतरीन मौके: किन पदों पर मिलेगी नौकरी?

अगर आप क्रिएटिव हैं, तो 2030 तक इन क्षेत्रों में नौकरियों की भरमार होगी: 

  • एनिमेटर (Animator)
  • VFX आर्टिस्ट (Visual Effects Artist)
  • गेम डेवलपर (Game Developer)
  • कॉमिक क्रिएटर (Comic Creator) 
  • XR स्पेशलिस्ट (Extended Reality Specialist)

इस सेक्टर में करियर कैसे बनाएं? आपके काम की टिप्स

अगर आप भी इस सेक्टर का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो ये कदम उठाएं: 

सही कोर्स चुनें: एनिमेशन, गेम डिजाइन या VFX में डिग्री या डिप्लोमा लें.

संस्थान: फ्रेमबॉक्स (Frameboxx), टून्ज एकेडमी या सरकारी संस्थान IICT से ट्रेनिंग लें.

सॉफ्टवेयर सीखें: माया (Maya), यूनिटी (Unity), ब्लेंडर (Blender) और अनरियल इंजन (Unreal Engine) जैसे टूल्स पर पकड़ बनाएं.

पोर्टफोलियो: अपनी कला का एक शानदार डिजिटल पोर्टफोलियो तैयार करें और इंटर्नशिप के जरिए अनुभव हासिल करें.

सरकार के इस फैसले से भारत दुनिया का 'कंटेंट हब' बनकर उभर सकता है. यह युवाओं के लिए अपनी हॉबी को एक हाई-पेइंग करियर में बदलने का सुनहरा मौका है.

यह भी पढ़ें: Union Budget 2026: शहरों के बीच 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान, वाराणसी से ये 2 गुजरेंगे, डिटेल जानिए

    follow whatsapp