IDBI JAM Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ‘O’ के पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर में 1100 से अधिक पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर फॉर्म भर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
जोन वाइज भरी जाएंगी 1100 से ज्यादा रिक्तियां
आईडीबीआई बैंक ने इस भर्ती को देश के अलग-अलग जोन में विभाजित किया है. कुल मिलाकर 1100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें अहमदाबाद में 70, बैंगलोर में 75, भोपाल में 55, भुवनेश्वर में 50, चंडीगढ़ में 70 और चेन्नई में 70 पद तय किए गए हैं. इसके अलावा दिल्ली और मुंबई में सबसे ज्यादा 130-130 पद रखे गए हैं. गुवाहाटी में 35, हैदराबाद में 65, कोची में 55, कोलकाता में 60, लखनऊ में 85, पटना में 45 और पुणे में 55 पदों पर भर्ती की जाएगी.
आवेदन के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होना जरूरी है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक के साथ स्नातक पास होना चाहिए। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री होना जरूरी है.
आयु सीमा क्या रखी गई है?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 25 साल तय की गई है. यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 मार्च 2001 से पहले और 1 मार्च 2006 के बाद नहीं होना चाहिए . आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
आईडीबीआई बैंक ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 से शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 19 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन संख्या 07/2025-26 है. चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग के समय लगभग 6.14 लाख से 6.50 लाख रुपये तक का सीटीसी पैकेज दिया जाएगा.
क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
आईडीबीआई बैंक की इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन कई चरणों के जरिए किया जाएगा. सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसमें सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का प्री-रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (PRMT) कराया जाएगा. ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तारीख 12 अप्रैल 2026 तय की गई है.
परीक्षा पैटर्न और आवेदन शुल्क
ऑनलाइन परीक्षा में कुल 200 सवाल पूछे जाएंगे जो 200 अंकों के होंगे. प्रश्न पत्र में लॉजिकल रीजनिंग, डेटा इंटरप्रिटेशन, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट और जनरल/इकोनॉमिक्स/बैंकिंग अवेयरनेस/कंप्यूटर/आईटी जैसे विषय शामिल होंगे. परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी.
आवेदन शुल्क की बात करें तो एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा जबकि अन्य सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1050 रुपये तय किया गया है.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आईडीबीआई बैंक की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा. इसके लिए सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाना होगा. वहां Recruitment सेक्शन में संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक उपलब्ध होगा.
इसके बाद “Click Here to Apply Online” विकल्प पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलने के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरनी होगी. इसके साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करने होंगे. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में निकली 700+ पदों पर भर्ती, 60 लाख तक मिल सकता है सालाना पैकेज, जानिए पूरी डिटेल
ADVERTISEMENT









