लखनऊ में ससुर और 4 सालियों ने मिलकर दामाद विष्णु यादव का सिर फाड़ डाला, अब पत्नी साक्षी सिंह को लेकर ये पता चला

अंकित मिश्रा

18 Mar 2026 (अपडेटेड: 18 Mar 2026, 05:18 PM)

UP News: विष्णु यादव और लखनऊ की साक्षी सिंह ने 4 साल पहले लव मैरिज की थी. 2 साल पहले ही दोनों मां-पिता भी बने थे. मगर अब विष्णु को ससुराल में मार दिया गया है. अब ये कहानी सामने आई है.

Lucknow, Lucknow News, Lucknow Crime, Lucknow Crime News, UP News, UP Viral News, UP Crime News, UP Viral News, murder of son-in-law, murder in love marriage, लखनऊ, लखनऊ न्यूज, लखनऊ क्राइम

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)

Google CTA

UP News: लखनऊ के आशियाना इलाके के सेक्टर-आई में पिछले 10 सालों से तीरथ राज सिंह अपनी पत्नी और 5 बेटियों के साथ रह रहे थे. 4 साल पहले दूसरे नंबर की बेटी साक्षी ने परिवार के खिलाफ जाकर प्रतापगढ़ के रहने वाले विष्णु यादव से शादी कर ली. 2 साल पहले ही साक्षी सिंह और विष्णु यादव एक बेटी के माता-पिता भी बने. मगर साक्षी सिंह के परिवार ने विष्णु यादव को कभी स्वीकार नहीं किया और आपस में विवाद बना रहा.

यह भी पढ़ें...

इसी बीच मंगलवार की शाम दामाद विष्णु यादव किसी काम से ससुराल आ गया. तभी यहां उसका ससुर और सालियों से विवाद हो गया. मारपीट भी शुरू हो गई. गुस्से में आकर ससुराल पक्ष ने चारपाई से पाये निकाल लिए और लगातार विष्णु के सिर पर हमले करना शुरू कर दिया. इससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 

4 सालियों ने भी दिया जीजा के मर्डर में पिता का साथ!

पुलिस ने साक्षी सिंह की 4 बहनों को भी हिरासत में लिया है. आरोप है कि इन चारों ने पिता संग मिलकर विष्णु के सिर पर कई खतरनाक वार किए. जिन सालियों को हिरासत में लिया गया है, उनके नाम साक्षी की बड़ी बहन राधा, रत्ना, और ज्योति है. 

बता दें कि पति की मौत के बाद साक्षी सिंह का भी बुरा हाल है. वह सदमे में जा चुकी है. फिलहाल वह किसी को भी कुछ भी बताने की हालत में नहीं है. पति की मौत के बाद से वह खामोश है.

मृतका के पिता ने ये सब बताया

मृतक के पिता छेदी लाल ने बताया, इस शादी से ससुराल पक्ष नाराज रहता था. अक्सर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देता था. 15 मार्च को विष्णु अपनी पत्नी के साथ लखनऊ आया था. जब वह खुद प्रतापगढ़ से पहुंचे और बहू से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ. 

मृतका के पिता के मुताबिक, साल 2024 में ससुर तीरथ राज ने दामाद विष्णु पर किशोरी साली को अगवा करने का आरोप भी लगाया था और केस दर्ज करवाया था. विष्णु जेल भी गया था. मामला कोर्ट में था. 

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. फिलहाल विवाद की असली वजह साफ नहीं है. आरोपियों से पूछताछ जारी है. मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है.