RBI Assistant Recruitment 2026: RBI में असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती आज से शुरू, ऐसे भरें फॉर्म

RBI Assistant Recruitment 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यूपी तक

• 04:37 PM • 16 Feb 2026

follow google news

RBI Assistant Recruitment 2026: देश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)ने असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा मौका है. इस भर्ती के लिए  आवेदन प्रक्रिया आज यानी 16 फरवरी से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 8 मार्च 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

शैक्षणिक योग्यता और ऐज लिमिट 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. इसके साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर पर काम करने का ज्ञान होना चाहिए.
 
ऐज लिमिट की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम ऐज 18 साल और अधिकतम ऐज 28 साल तय की गई है. अर्थात आवेदक का जन्म 2 फरवरी 1998 से पहले और 1 फरवरी 2006 के बाद नहीं होना चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम ऐज लिमिट में छूट दी जाएगी. 

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये रखा गया है. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग (पीएच) श्रेणी के अभ्यर्थियों को केवल 50 रुपये शुल्क देना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा. 

पदों का वर्गवार विवरण

इस भर्ती में कुल 650 रिक्त पदों में से 346 पद सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित हैं. ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 58 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 99 पद, एसस वर्ग के लिए 110 पद और एसटी वर्ग के लिए 37 पद आरक्षित किए गए हैं. इन पदों पर नियुक्तियां देश के विभिन्न राज्यों में की जाएंगी. 

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

यह भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें सबसे पहले प्रिलिम्स और उसके बाद मेंस शामिल है. प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में होगी, जिसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा. अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में मिले नम्बरों और निर्धारित मेरिट के आधार पर किया जाएगा. 

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं.

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/rbiafeb26/ पर जाएं. 

होमपेज पर दिए गए “New Registration” लिंक पर क्लिक करें. 

मांगी गई बेसिक जानकारी भरकर पहले पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) प्रक्रिया पूरी करें. 

रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरण सावधानीपूर्वक भरें. 

निर्धारित प्रारूप में पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें. 

सभी जानकारी जांचने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें. 

फीस जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें. 

आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें. 

फॉर्म का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 निर्धारित है.

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएट्स के लिए एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, बढ़िया सैलरी पाने के लिए ऐसे करें अप्लाई