Jewar Airport Recruitment 2026: रोजगार ढूंढ रहे 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक बड़ा मौका सामने आया है. हालिया में नोएडा में बने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई पदों पर बड़ी भर्ती निकली है. एयरपोर्ट से जुड़ी अलग-अलग सेवाओं के संचालन के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों की जरूरत पड़ रही है, जिसके चलते यह भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत विभिन्न पद जैसे ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और लोडर समेत कई और पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह मानी जा रही है कि इसमें फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं. जो भी उम्मीदवार बिना एक्सपीरियंस के बढ़िया नौकरी पाना चाहते हैं वे फटाफट इस भर्ती के लिए आवेदन कर लें. बता दें कि इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सर्विसेज (NIAS) द्वारा कराई जा रही है.
ADVERTISEMENT
इन पदों पर होगी भर्ती
इन पदों पर कुल 2442 पदों को भरा जाएगा. इन सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता, एज लिमिट और सैलरी तय की गई है. फिलहाल मिली डिटेल्स के अनुसार एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के 1257 पदों को भरा जाएगा. इस पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है और इसके लिए उम्मीदवार की एज 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को 25000 से 35000 के बीच सैलरी दी जाएगी.
इसके अलावा कार्गो एग्जीक्यूटिव के 639 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों पर भी नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना जरूरी है. वहीं अगर एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को भी 25000 से 35000 प्रति माह तक सैलरी मिलने की संभावना है.
वहीं एयरपोर्ट लोडर के 546 पदों पर सिर्फ 10वीं पास पुरुष अभ्यर्थी ही अप्लाई कर सकेंगे. लोडर पद के लिए एज लिमिट 20 से 40 साल तय की गई है और चयनित उम्मीदवारों को 15000 से 25000 प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी.
क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को सेलेक्शन के लिए तय चरणों से गुजरना होगा. सेलेक्शन के दौरान आमतौर पर रिटन टेस्ट को प्रमुख आधार बनाया जाएगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. बता दें कि लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल अवेयरनेस, एप्टीट्यूट और रीजनिंग, इंग्लिश तथा एविएशन से जुड़े सामान्य विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे.
यह परीक्षा लगभग 90 मिनट की होगी और इसमें कुल 100 मार्क्स का क्वेश्चन पेपर दिया जाएगा. परीक्षा का स्तर 10वीं और 12वीं कक्षा के अनुसार रखा जाएगा, ताकि सभी उम्मीदवार इसे आसानी से दे सकें. इस परीक्षा में मिले मार्क्स के आधार पर ही उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाएगा.
कैसे करें अप्लाई
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.niasjewar.com पर जाएं.
इसके बाद अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें.
रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉग-इन करके आवेदन फॉर्म भरें.
मांगी गई जानकारी सही-सही फिल करें.
फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंट सुरक्षित रखें.
बताया जाता है कि आवेदन करने की लास्ट डेट 15 जून 2026 है. इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: CBSE 10वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! परिणाम घोषित होने की टेंटेटिव डेट आई सामने, ऐसे कर सकेंगे चेक
ADVERTISEMENT









