UPSC से NEET तक, हर परीक्षा की तैयारी करा रही योगी सरकार, कैसे करें अभ्युदय योजना में रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना यूपी सरकार की एक अनूठी पहल है, जो आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को UPSC, JEE और NEET जैसी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग और संसाधन प्रदान करती है.

यूपी तक

• 03:17 PM • 08 Apr 2026

follow google news

UP Abhyudaya Yojana News: उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उन मेधावी छात्रों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण महंगी कोचिंग संस्थानों की फीस नहीं भर पाते. इस योजना के जरिए न केवल मुफ्त कोचिंग दी जा रही है, बल्कि छात्रों को वह माहौल और संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो उनकी सफलता के लिए अनिवार्य हैं.

यह भी पढ़ें...

पूजा सिंह जैसे युवाओं की सफलता ने पेश की मिसाल

इस योजना की प्रभावशीलता का सबसे बड़ा प्रमाण वे छात्र हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद सफलता के शिखर को छुआ है. पूजा सिंह जैसे कई अभ्यर्थियों ने अभ्युदय योजना का लाभ उठाकर UPSC (सिविल सेवा) जैसी कठिन परीक्षाओं में सफलता हासिल की है. सफल छात्रों का कहना है कि अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और बेहतर सुविधाओं ने उनकी तैयारी को पेशेवर धार दी है, जिससे वे देश के बड़े कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले छात्रों से प्रतिस्पर्धा कर सके.

जिला स्तर पर मिल रही हैं आधुनिक सुविधाएं

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रदेश के लगभग सभी जिलों में संचालित हो रही है. यहां छात्रों को केवल कक्षाएं ही नहीं, बल्कि डिजिटल लाइब्रेरी, अध्ययन सामग्री (किताबें) और विशेषज्ञों द्वारा समय-समय पर मार्गदर्शन भी मिलता है. योजना का उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के प्रतिभाशाली युवाओं को समान अवसर प्रदान करना है ताकि वे संसाधनों के अभाव में पीछे न रहें.

आसान आवेदन प्रक्रिया और मुफ्त प्रशिक्षण

सरकार ने इस योजना की आवेदन प्रक्रिया को बेहद सरल और ऑनलाइन रखा है, ताकि दूर-दराज के छात्र भी घर बैठे इसके लिए पंजीकरण कर सकें. नियमित कक्षाओं के अलावा, यहाँ समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाते हैं, जहाँ सफल प्रशासनिक अधिकारी खुद आकर छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा करते हैं और उन्हें परीक्षा की बारीकियां समझाते हैं.

युवाओं के भविष्य को संवारने का संकल्प

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक बाधाओं को पूरी तरह समाप्त करना है. सरकार का मानना है कि प्रतिभा किसी भी आय वर्ग की मोहताज नहीं होती. यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए यह योजना उनके करियर में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है और युवाओं को सशक्त बना रही है.