राम मंदिर चढ़ावा विवाद की SIT जांच का आज तीसरा दिन, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

अयोध्या राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार द्वारा गठित 3 सदस्यीय SIT की जांच का तीसरा दिन है. 40 से ज्यादा दानपात्रों, बैंक रिकॉर्ड और चंपत राय के पूर्व सहयोगी टिन्नू यादव समेत आरोपियों से पूछताछ जारी है.

यूपी तक

• 04:20 PM • 17 Jun 2026

follow google news

अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी की जांच जारी है. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की SIT जांच का तीसरा दिन चल रहा है. यूपी सरकार ने 13 जून 2026 को इस जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT गठित की है. अब तक SIT ने दो दिन की जांच में दानपात्रों की गिनती, सीसीटीवी फुटेज, बैंक रेकॉर्ड और कई आरोपियों से पूछताछ की है.

यह भी पढ़ें...

40 से ज्यादा दान पात्रों की जांच हुई है और कई नकदी निकासी व बैंक लेन-देन का भी विश्लेषण किया गया है. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, व्यवस्थापक गोपाल राय, सदस्य अनिल मिश्रा और ड्राइवर टिन्नू यादव पर आरोप लगे हैं. टिन्नू यादव समेत अन्य लोगों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है. वहीं दूसरी तरफ यूपी सरकार कड़ी कार्रवाई की बात कर रही है. 

इस बीच गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा है कि राम मंदिर से जुड़ी इस समस्या में जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार दोषियों को बख्शेगी नहीं. बता दें कि SIT को सात दिनों में अंतरिम रिपोर्ट और 15 दिनों में अंतिम रिपोर्ट सौंपनी है. जनता की नजरें जांच पर टिकी हैं.