संभल में पुलिसकर्मियों की सरेआम पिटाई, कार से पिता-पुत्र को मारी थी टक्कर, करणी सेना नेता समेत 5 पर FIR

Sambhal Police Beaten Video: संभल के चंदौसी में पुलिस की कार से हुए हादसे के बाद भीड़ ने आपा खो दिया. सिपाहियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. देखिए यूपी तक की इस ग्राउंड रिपोर्ट में क्या है पूरा मामला और पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की.

यूपी तक

• 12:20 AM • 23 Mar 2026

follow google news

संभल के चंदौसी कोतवाली इलाके में एक सड़क हादसे के बाद भड़की भीड़ ने दो पुलिसकर्मियों की सरेआम पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि चंदौसी कोतवाली इलाके की मौलागढ़ पुलिया पर सिपाही पवन कुमार और पिंटू कुमार ड्यूटी के लिए कार से जा रहे थे. अचानक सिपाही पवन का पैर ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर पर दब गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पिता-पुत्र और ई-रिक्शा से जा भिड़ी. हादसे में बरेली के रहने वाले पिता-पुत्र घायल हो गए, जो संभल में बादाम और अखरोट का व्यापार करने आए थे. 

यह भी पढ़ें...

भीड़ का गुस्सा और पुलिस की पिटाई

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग भड़क गए. उन्होंने सिविल ड्रेस में मौजूद सिपाही पवन कुमार को कार से बाहर खींच लिया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. आरोप है कि पीटने वालों में करणी सेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर भी शामिल  थे. पुलिस ने सिपाहियों की तहरीर पर करणी सेना के जिला अध्यक्ष सहित 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि घायल पिता-पुत्र की ओर से अभी तक कोई तहरीर (शिकायत) नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर ही दोषी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.