यूपी की उड़ान: Ezeepay की सफलता की कहानी, नोटबंदी से शुरू हुआ सफर और यूं बना करोड़ों का साम्राज्य

UP Ki Udaan: 'यूपी की उड़ान' शो में देखिए कैसे एक छोटे से आईडिया ने Ezeepay को फिनटेक की दुनिया का बड़ा नाम बना दिया. फाउंडर शम्स तबरेज ने बताए यूपी में बिजनेस बढ़ाने के राज और भविष्य के प्लान.

यूपी तक

• 12:03 AM • 23 Mar 2026

follow google news

यूपी तक के खास शो 'यूपी की उड़ान' में Ezeepay के फाउंडर और सीईओ शम्स तबरेज ने अपने स्टार्टअप के सफर, उत्तर प्रदेश में व्यापार की संभावनाओं और फिनटेक (Fintech) के भविष्य पर विस्तार से चर्चा की. 2016 की नोटबंदी के दौरान बैंकों के बाहर लगी लंबी लाइनों और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की कमी को देखकर शम्स तबरेज को डिजिटल समाधान का विचार आया. करीब 2 साल की रिसर्च और टेक्नोलॉजी पर काम करने के बाद, अगस्त 2018 में Ezeepay की औपचारिक शुरुआत हुई.

यह भी पढ़ें...