वाराणसी का उदय प्रताप कॉलेज शुक्रवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. कॉलेज परिसर के भीतर बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले सूर्य प्रताप पर हमलावर ने उस वक्त फायरिंग की जब वह कैंपस में मौजूद था. चश्मदीदों के मुताबिक, गोली लगने के बाद छात्र मौके पर ही तड़पने लगा और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया.
ADVERTISEMENT
वारदात के बाद कैंपस में तांडव, दुकानें तोड़ी गईं
हत्या की खबर जंगल की आग की तरह फैली और देखते ही देखते छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज परिसर और आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई है.
पुरानी रंजिश और सुरक्षा पर सवाल
शुरुआती जांच में इस सनसनीखेज वारदात के पीछे पुरानी रंजिश या गहरी साजिश की बात सामने आ रही है. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी पिस्टल मौके पर ही फेंक कर फरार हो गया. सबसे बड़ा सवाल कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहा है कि आखिर सख्त पहरे और चेकिंग के बावजूद एक छात्र असलहा लेकर कैंपस के भीतर कैसे दाखिल हुआ?
ADVERTISEMENT









