मथुरा में 'फरसा वाले बाबा' की हत्या पर भारी बवाल, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Farsa Wale Baba Murdered by Cow Smugglers: मथुरा में गौ रक्षक संत 'फरसा वाले बाबा' की हत्या के बाद कोहराम! आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर लगाया लंबा जाम. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया कड़ा संज्ञान, बोले- किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

यूपी तक

• 12:57 PM • 21 Mar 2026

follow google news

मथुरा में प्रसिद्ध गौ रक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की हत्या के बाद भारी बवाल मच गया है. इस घटना के विरोध में सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और दिल्ली-आगरा हाईवे को जाम कर दिया. आपको बता दें कि 21 मार्च 2026 की सुबह लगभग 4:00 बजे, फरसा वाले बाबा गौ तस्करों का पीछा कर रहे थे. इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें अपनी गाड़ी से कुचल दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई. यह घटना मथुरा के थाना कोसी कला इलाके की कोटवन चौकी के पास हुई. 

यह भी पढ़ें...

मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहे. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सभी फरार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

सीएम योगी आदित्यनाथ का 'तगड़ा' एक्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं. सीएम ने साफ शब्दों में कहा है कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जो भी इस अपराध में शामिल हैं, उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाए जो मिसाल बने. योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन और भी सक्रिय हो गया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.