संभल में ईद-उल-फितर की नमाज के बाद भारी विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी देखने को मिली. शिया समुदाय के लोगों ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और हमलों के विरोध में यह प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन अमेरिका और इजराइल के खिलाफ किया गया. नमाजियों का आरोप है कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिसके विरोध में उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की. नमाज अदा करने पहुंचे लोगों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांध रखी थी, जो उनके विरोध का प्रतीक था.
ADVERTISEMENT
यह मामला संभल जिले के सिरसी कस्बे का है, जो हजरत नगर गढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. यह प्रदर्शन मुख्य रूप से सिरसी के शिया बाहुल्य इलाके की मस्जिद के बाहर हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में नमाजी एकत्र हुए थे. नमाज खत्म होने के बाद जैसे ही लोग मस्जिद से बाहर निकले, उन्होंने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी और एक जुलूस निकाला. प्रदर्शन में बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी शामिल थे, जो हाथों में काली पट्टी बांधकर अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे थे.
प्रशासन की कार्रवाई
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को बिगड़ते देख नमाजियों को समझाने की कोशिश की और काफी जद्दोजहद के बाद मामले को शांत कराया गया.
ADVERTISEMENT









