आज क्या है वायरल: मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल के बीच दक्ष चौधरी का मामला क्या?

Daksh Chaudhary Mathura Arrest: मथुरा में गौ रक्षक फरसा वाले बाबा की मौत के बाद भारी हंगामा. पुलिस ने गौ रक्षक दक्ष चौधरी और उनकी टीम को गिरफ्तार किया. देखिए पुलिस की कार्रवाई का वो वीडियो जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.

यूपी तक

• 11:59 PM • 22 Mar 2026

follow google news

मथुरा में प्रसिद्ध गौ रक्षक 'फरसा वाले बाबा' (चंद्रशेखर बाबा) की मौत के बाद उपजे तनाव और कथित गौ रक्षक दक्ष चौधरी की गिरफ्तारी का मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फरसा वाले बाबा की मौत की खबर सुनकर दक्ष चौधरी अपनी टीम के साथ मथुरा पहुंचे थे. वहां उन्होंने पुलिस के साथ तीखी बहस की और नारेबाजी की. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस दक्ष चौधरी और उनकी टीम के सदस्यों को बाल पकड़कर घसीटते और लात मारते हुए गाड़ी में बैठाती नजर आ रही है. पुलिस का कहना है कि दक्ष चौधरी और उनके साथियों ने भीड़ को उकसाने और अफवाह फैलाने का काम किया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें...