लखीमपुर खीरी: कलेक्ट्रेट के पास स्कूल में दिनदहाड़े Ex बॉयफ्रेंड ने महिला टीचर को मारी गोली, फिर किया ये कांड

यूपी तक

• 10:20 AM • 22 Sep 2026

लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट के पास स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में दिनदहाड़े गोलीबारी हुई. मोहम्मद सऊद ने प्रेमिका निशाद फातिमा की हत्या कर खुद की भी जान ले ली.

Google CTA

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक बेहद खौफनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले कलेक्ट्रेट इलाके के पास स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला कर रख दिया है. एक युवक ने स्कूल परिसर के भीतर अपनी पूर्व प्रेमिका को गोली मार दी और इसके तुरंत बाद खुद की भी जान ले ली. इस खूनी वारदात में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी देखें...

सुबह 11:30 बजे की घटना, स्कूल में फैली दहशत

यह पूरी घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है. जिस समय यह वारदात हुई, उस वक्त स्कूल में छात्र और शिक्षक दोनों मौजूद थे. अचानक हुई गोलीबारी से स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई और बच्चों व शिक्षकों के बीच भय का माहौल बन गया. इस खौफनाक हादसे से छात्र और शिक्षक गहरे सदमे में हैं.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, आला अधिकारी और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंचे. मृतकों की पहचान मोहम्मद सऊद और निशाद फातिमा के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

कलेक्ट्रेट के पास सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

यह खूनी खेल जिस चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में खेला गया, वह शहर के सबसे हाई-सिक्योरिटी वाले कलेक्ट्रेट क्षेत्र के पास स्थित है. दिनदहाड़े स्कूल के अंदर हथियार लेकर घुस जाना सुरक्षा व्यवस्था में हुई एक बहुत बड़ी और गंभीर चूक को दर्शाता है. इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा प्रणाली पर तीखे सवाल खड़े हो रहे हैं.