UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां पीआरडी जवान ने पीड़ित महिला के पति को दोस्त बनाया और फिर उसकी दिव्यांग पत्नी को अस्पताल में दिखाने के नाम पर ले गया. वहां आरोपी जवान ने महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र से सामने आई है. बता दें कि पीड़िता दिव्यांग है. वह अपने पति के साथ रहती है. पीड़िता बस स्टैड पर काम करती है. आरोपी भी सैनी कोतवाली इलाके का रहने वाला है. वह बस स्टैंड पर आता जाता रहता था. पीड़ित महिला का आरोप है कि पीआरडी के जवान ने पहले उसके पति से दोस्ती की और उसे खूब शराब पिलाई. जब उसका पति नशे में धुत हो गया तो उसे इलाज कराने के बहाने एक निजी अस्पताल में ले गया.
आरोप है कि अस्पताल के बेड पर पीड़िता को बंधक बनाकर आरोपी ने उसके साथ गंदा काम किया. इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली. आरोपी की चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता पति के पास पहुंची और उसे पूरी बात बताई.
पीड़िता का पति मामला जानते ही सन्न रह गया. वह आरोपी के पास गया, जहां दोनों के बीच मारपीट हुई. अब पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है. पीड़िता ने सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की है.
पुलिस ने ये बताया
इस पूरे मामले पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया, महिला का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है. मामले की जांच करवाई जा रही है.
ADVERTISEMENT









