युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने और दोस्‍तों से दरिंदगी करवाने का आरोपी गिरफ्तार

भाषा

• 10:23 AM • 22 Aug 2022

छत्तीसगढ़ में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित रूप से दुराचार करने और अन्य लोगों से जबरन संबंध बनवाने के आरोप…

UP Tak
Google CTA

छत्तीसगढ़ में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित रूप से दुराचार करने और अन्य लोगों से जबरन संबंध बनवाने के आरोप में एक व्‍यक्ति को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें...

शाहजहांपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शहर में रहने वाला आरोपी इमरान छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में काम करता था. वहीं की रहने वाली 30 वर्षीय एक युवती से उसका कथित प्रेम संबंध हो गया था.

उन्होंने बताया कि आरोप है कि इमरान ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप किया. इसके बाद आरोपी युवती को दिल्ली ले गया और वहां आरोपी के दोस्तों ने भी युवती के साथ रेप किया.

उन्होंने बताया कि युवती का आरोप है कि आरोपी कड़ी निगरानी में रखते थे तथा उसे खाना भी नहीं देते थे. एक दिन मौका देख कर युवती आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने घर छत्तीसगढ़ पहुंच गई जहां उसने बस्तर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई.

कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने शाहजहांपुर पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद सदर बाजार थाने के प्रभारी अमित पांडे ने छत्तीसगढ़ पुलिस का सहयोग करते हुए पुलिस का एक दल बना दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस रविवार देर रात आरोपी को अपने साथ ले गई है.

शाहजहांपुर: प्रेमिका के कहने पर बुर्का पहनकर मिलने गया युवक, खुली गई पोल, जानें पूरा मामला