BF संग मां को देख बेटी ने कहा- पापा को बताऊंगी, राज खुलने के डर से करा दिया घिनौना काम

अनिल तिवारी

14 Aug 2026 (अपडेटेड: 14 Aug 2026, 04:53 PM)

Siddharthnagar Crime News: सिद्धार्थनगर में मां ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर 13 साल की बेटी के साथ रेप कराने का आरोप है. कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज.

Siddharthnagar Crime News

Siddharthnagar Crime News

Google CTA

Siddharthnagar Crime News: सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी से अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी का रेप करवाया. बताया जा रहा है कि 26 जून की शाम महिला ने बेटी को सामान लेने के लिए दुकान भेजा था और इसी दौरान अपने प्रेमी तसव्वुर को घर बुलाया. बेटी जब वापस लौटी तो उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इसके बाद उसने पिता को पूरी बात बताने की बात कही. आरोप है कि राज खुलने के डर से मां ने प्रेमी को बेटी के साथ रेप करने के लिए उकसाया और खुद भी उसका साथ दिया.

यह भी पढ़ें...

सामान लेने भेजा था बेटी को, घर बुलाया प्रेमी

पीड़ित बच्ची के पिता जयराम रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहते हैं. गांव में उनकी पत्नी और 13 वर्षीय बेटी रहती थी. 26 जून की शाम महिला ने बेटी को कुछ सामान लाने के लिए दुकान भेज दिया. इसी दौरान उसने कथित तौर पर अपने प्रेमी तसव्वुर को घर बुला लिया.

बेटी जब दुकान से वापस घर पहुंची तो उसने मां और तसव्वुर को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इसके बाद उसने मुंबई में रह रहे पिता को इस बारे में बताने की बात कही.

पोल खुलने के डर से बेटी को डराया-धमकाया

आरोप है कि बेटी के पिता को सब कुछ बताने की बात कहने के बाद मां ने उसे डराया-धमकाया. इसके बाद उसने अपने प्रेमी से कहा कि वह बेटी के साथ भी वही करे, जो उसके साथ करता है, ताकि वह किसी को कुछ न बताए.

आरोप है कि इसके बाद तसव्वुर ने नाबालिग के साथ रेप किया और इस दौरान उसकी मां ने भी उसका साथ दिया.

घटना के बाद प्रेमी के साथ फरार हुई मां

बताया गया है कि घटना के बाद आरोपी महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. वहीं नाबालिग ने मुंबई में रह रहे अपने पिता को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी.

बेटी की बात सुनने के बाद जयराम गांव पहुंचे. उन्होंने मामले में कार्रवाई के लिए पहले पुलिस और फिर अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि सुनवाई नहीं हुई.

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR

पुलिस से कार्रवाई न होने पर पीड़ित पिता ने कोर्ट का रुख किया. अब कोर्ट के आदेश के बाद मिश्रौलिया पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है.

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: युवती ने जिस युवक को रेप के आरोप में भिजवाया जेल अब उसी से करना चाहती है शादी, गोरखपुर का मामला हिला देगा!