गौतमबुद्ध नगर: युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया

भाषा

• 09:41 AM • 11 Jul 2022

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र की सलारपुर कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र की सलारपुर कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने कथित घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

सेक्टर-49 थाना के प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा ने बताया कि सलारपुर कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने परितोष नाम के एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई वर्षों तक रेप करने का आरोप लगाया है.

धामा के मुताबिक, युवती का कहना है कि परितोष उसके साथ स्कूल में पढ़ता था और कई वर्षों तक कथित तौर पर संबंध बनाने के बाद अब वह उससे शादी करने से इनकार कर रहा है. धामा ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आगरा: रेप केस करने वाली महिला निकली षड्यंत्रकारी, पुलिस की जांच में आई चौंकने वाली बात