Varanasi Crime News: वाराणसी के एक बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर हुई नर्सिंग छात्रा की सदिंग्ध मौत ने हर किसी को चौंका दिया. छात्रा की मौत के बाद से ये बातें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कि लड़की का समीर नाम के लड़के के साथ अफेयर था. बात ये भी सामने आई कि लड़की प्रेग्नेंट थी और उसकी प्रेग्नेंसी छिपाने के लिए समीर ने उसे अबॉर्शन की दवा खिला दी थी. इसके बाद लड़की के प्राइवेट पार्ट्स से ब्लीडिंग होने की वजह से उसकी मौत हो गई.
ADVERTISEMENT
लेकिन अब मृतिका के सामने आए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने इन सभी अफवाहों को साफ कर दिया है. पुलिस कमिश्नरेट की एडीसीपी वरुणा लिपि नगायच ने मृतिका की मौत का कारण हेमोरजिक शॉक ड्यू टू वेजाइनल वॉल इंजरी बताया है. एडीसीपी के मुताबिक मृतिका के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की गई जिसकी वजह से प्राइवेट पार्ट में चोट चोट आई और अत्यधिक ब्लीडिंग होने से शॉक लगने की वजह से छात्रा की मौत हुई.
बता दें कि शुरुआत में मृतका के सिपाही पिता की नामजद तहरीर पर मर्डर के तहत FIR हुई थी. लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मर्डर की धारा को हटाकर रेप और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है.
आरोपी समीर का फोन कनेक्शन
नर्सिंग कॉलेज का छात्र और मुख्य आरोपी मोहम्मद समीर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है. एडीसीपी ने बताया कि आरोपी ने मृतका का फोन भी इस इरादे से छुपाया था कि वह पुलिस के हाथ न लग सके. अब जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के रूप में पुलिस के पास सबूत मौजूद हैं तो पुलिस आरोपी समीर को अदालत में पेश कर सख्त रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.
ADVERTISEMENT










