'शारीरिक संबंध बना लोगी तो बेटे की बीमारी ठीक हो जाएगी...' बीमार बेटे का झाड़-फूंक कराने पहुंची महिला की व्यासमुनि पांडेय ने जिंदगी बर्बाद कर दी!

राम प्रताप सिंह

09 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Banakata Village Crime: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने बीमार बच्चे के इलाज के लिए एक ओझा के पास झाड़-फूंक कराने गई थी.

Deoria Tantrik Case

Deoria Tantrik Case (Photo: AI Generated)

Google CTA

Deoria Tantrik Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने बीमार बच्चे के इलाज के लिए एक ओझा के पास झाड़-फूंक कराने गई थी. आरोप है कि ओझा ने बच्चे को ठीक करने का दावा करते हुए महिला को अपने झांसे में ले लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.  इस मामले में पुलिस ने आरोपी व्यासमुनि पांडेय के खिलाफ थाना बनकटा में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. 

यह भी पढ़ें...


गौरतलब है कि थाना बनकटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के बेटे की तबीयत अक्सर खराब रहती थी. वह गांव में ही एक ओझा के पास जाती थी, जो झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का दावा करता था. महिला अपने बेटे को लेकर उसी ओझा के पास पहुंची. आरोप है कि वहां ओझा ने महिला को झांसे में लेते हुए कहा कि 'उसके साथ वह शारीरिक सम्बंध स्थापित कर लेगी तो उसके बेटे की बीमारी पूरी तरह से ठीक हो जाएगी', इसके बाद आरोपी ओझा/तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया.

सीओ भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि 07.06.2026 को जनपद देवरिया के थाना बनकटा क्षेत्र के एक गांव से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अपने बेटे की बीमारी ठीक कराने के लिए गांव के ही व्यासमुनी पांडेय के पास झाड़-फूंक के लिए गई थी. आरोप है कि व्यासमुनी पांडेय ने बच्चे को पूरी तरह ठीक करने का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पीड़िता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.