19 साल की बीटेक छात्रा का जंगल से मिला कंकाल, जानवरों ने बॉड़ी का कर कर दिया था बुरा हाल, प्रेमी ने कबूला सारा सच तो उड़ गए सबके होश!

आशीष श्रीवास्तव

06 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीकेटी इलाके में हाल ही में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सीतापुर की रहने वाली 19 वर्षीय बीटेक छात्रा, जो कुछ दिनों से लापता थी, उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई.

Lucknow BTech Student Murder Case

Lucknow BTech Student Murder Case (Photo: AI Generated)

Google CTA

Lucknow BTech Student Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीकेटी इलाके में हाल ही में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सीतापुर की रहने वाली 19 वर्षीय बीटेक छात्रा, जो कुछ दिनों से लापता थी, उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. इससे पहले बीते दिनों इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी और बाद में छात्रा का शव जंगल से बरामद किया गया.

यह भी पढ़ें...

प्रेमी ने कबूला सारा जुर्म

इस वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि युवती के प्रेमी ने ही अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी की निशानदेही (आरोपी द्वारा जगह बताकर खुलासा करना) पर पुलिस ने महिपतपुर के जंगलों से युवती का शव बरामद कर लिया है. 

जंगल से मिला युवती का कंकाल

सीतापुर पुलिस के साथ बीकेटी पुलिस जंगल में पहुंची, जहां युवती के शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी और मौके से केवल कंकाल ही बरामद हुआ. पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
दरअसल, कुछ महीने पहले लखनऊ की रहने वाली लड़की कॉलेज के लिए निकली थी और उसके बाद लापता हो गई थी. इस मामले में परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने युवती के प्रेमी से पूछताछ की, जिसकी निशानदेही पर पुलिस जंगल में पहुंची. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि शव जंगल में है. जब पुलिस ने शव बरामद किया तो उसकी हालत बेहद खराब थी और बताया जा रहा है कि जानवरों ने उसे खा लिया था.

परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

मृतका के पिता के अनुसार, उनकी बेटी कॉलेज गई थी लेकिन दोपहर तक घर वापस नहीं लौटी. उन्होंने कॉलेज जाकर भी जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पिता का आरोप है कि उन्होंने 25 मई को शिकायत दी थी, लेकिन उस पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई. बाद में जब वे इस मामले में धरने पर बैठे तब 28 मई को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

कपड़ों से हुई मृतका की पहचान

पुलिस के मुताबिक, शव कई दिनों से जंगल में पड़ा हुआ था और जानवरों ने उसे काफी हद तक नुकसान पहुंचा दिया था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था. मृतका के पिता ने कपड़ों और चप्पलों के आधार पर उसकी पहचान की. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपी से गहन पूछताछ करते हुए हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी है.