गाजियाबाद में 32 साल के बेटे निखिल नेहरा ने बैक टू बैक मारी 4 गोलियां, 55 वर्षीय वर्षीय पिता का हुआ कत्ल

मयंक गौड़

16 Jul 2026 (अपडेटेड: 16 Jul 2026, 08:29 AM)

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के मोदीनगर में बेटे ने कथित तौर पर मामूली विवाद के बाद अपने पिता हरिओम नेहरा की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Ghaziabad Crime News

Ghaziabad Crime News

Google CTA

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के मोदीनगर में एक बेटे ने कथित तौर पर मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

32 साल के लड़के ने 55 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

यह घटना मोदीनगर थाना क्षेत्र के बुदाना गांव की है. पुलिस के अनुसार, 32 साल के निखिल नेहरा का अपने 55 वर्षीय पिता हरिओम नेहरा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान निखिल ने अपने पिता पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगने से हरिओम नेहरा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े, जबकि आरोपी वहां से फरार हो गया.

घटना के बाद परिजन हरिओम नेहरा को गंभीर हालत में मोदीनगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं.

निखिल खूब करता था नशा: पुलिस

पुलिस के मुताबिक, आरोपी निखिल नशे का आदी बताया जा रहा है और परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय भी विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है.

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है. उन्होंने कहा कि मृतक को चार गोलियां लगी थीं. फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.