Mathura News: श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, वृंदावन में ट्रैफिक मैनेजमेंट का नया मॉडल, तय स्टैंड से ही चलेंगे टेंपो-ई-रिक्शा

Newzo

• 05:41 PM • 15 Jul 2026

Vrindavan Traffic News: वृंदावन में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए टेंपो और ई-रिक्शा के प्रस्तावित स्टैंड का संयुक्त निरीक्षण किया गया. योजना लागू होने पर निर्धारित स्टैंड से ही वाहन संचालित होंगे, जिससे जाम की समस्या कम होगी. इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित आवागमन की सुविधा मिलेगी.

श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, वृंदावन में ट्रैफिक मैनेजमेंट का नया मॉडल, तय स्टैंड से ही चलेंगे टेंपो-ई-रिक्शा

श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, वृंदावन में ट्रैफिक मैनेजमेंट का नया मॉडल, तय स्टैंड से ही चलेंगे टेंपो-ई-रिक्शा

Google CTA

Mathura News: शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में मथुरा-वृंदावन नगर निगम एवं वृंदावन पुलिस प्रशासन ने टेंपो और ई-रिक्शा के लिए प्रस्तावित पार्किंग एवं स्टैंड स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने वृंदावन सिविल सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ पुराने टेंपो स्टैंड तथा पंचायती गौशाला के समीप स्थित स्थान का जायजा लिया.

यह भी पढ़ें...

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि प्रस्तावित स्थल पर पहले से सुलभ शौचालय, पेयजल की प्याऊ सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं. ऐसे में इस स्थान को टेंपो एवं ई-रिक्शा स्टैंड के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है.

अधिकारियों के अनुसार, प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद यहां टेंपो और ई-रिक्शा चालकों के लिए नियमित स्टैंड विकसित किया जाएगा. इसके बाद शहर के भीतरी क्षेत्रों में टेंपो के अनियंत्रित प्रवेश पर रोक लगाने की योजना है. यात्री निर्धारित स्टैंड से ही टेंपो और ई-रिक्शा की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे, जिससे यातायात जाम की समस्या में कमी आएगी और आवागमन अधिक व्यवस्थित होगा.

संयुक्त निरीक्षण में मथुरा-वृंदावन नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, वृंदावन कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार तथा वृंदावन सिविल सोसाइटी की कोर कमेटी के सदस्य अभय वशिष्ठ, अमित शर्मा, सोहन सिंह सिसोदिया, विष्णु शर्मा और रवि यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि प्रस्तावित स्टैंड को जल्द स्वीकृति मिल जाती है तो वृंदावन की यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा और श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी.