Mathura News: 16 घंटे से बिजली गुल! कोसी कलां में महिलाओं का फूटा गुस्सा, विद्युत विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

Newzo

• 01:48 PM • 14 Jul 2026

Mathura Power Cut: मथुरा के कोसी कलां में 16 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने पर लोगों का सब्र टूट गया. महिलाओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर जल्द बिजली बहाल करने की मांग की. पानी का संकट गहराने और भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है. विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई.

16 घंटे से बिजली गुल! कोसी कलां में महिलाओं का फूटा गुस्सा, विद्युत विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

16 घंटे से बिजली गुल! कोसी कलां में महिलाओं का फूटा गुस्सा, विद्युत विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

Google CTA

Mathura Power Cut: जिले के कोसी कलां स्थित बिश्लोकर मोहल्ले में पिछले 16 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. मंगलवार को दर्जनों महिलाओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया और जल्द बिजली बहाल करने की मांग की.

यह भी पढ़ें...

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि लंबे समय से बिजली न होने के कारण मोहल्ले में पेयजल और घरेलू उपयोग के पानी का संकट गहरा गया है. भीषण गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद विभाग की ओर से केवल आश्वासन दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया.

महिलाओं ने बताया कि वे अपनी शिकायत लेकर पहले एसडीओ कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्हें एक्सईएन कार्यालय भेज दिया गया.  हालांकि, एक्सईएन कार्यालय पहुंचने पर संबंधित अधिकारी मौजूद नहीं मिले, जिससे लोगों में विभागीय कार्यशैली को लेकर नाराजगी और बढ़ गई.

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई और उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

फिलहाल इस मामले में विद्युत विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, बिजली संकट के कारण बिश्लोकर मोहल्ले में जनजीवन प्रभावित है और स्थानीय लोग जल्द राहत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.