Mathura Gold Silver Price Today: स्थिर भावों से चमका मथुरा सर्राफा बाजार, शादी-ब्याह और त्योहारों ने बढ़ाई सोने-चांदी की मांग, जानिए आपके बाजार में क्या है भाव

Newzo

• 01:45 PM • 13 Jul 2026

Mathura Gold Silver Price 13 July 2026: मथुरा सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव स्थिर रहने से कारोबार में रौनक लौट आई है. शादी-ब्याह, धार्मिक आयोजनों और आगामी सावन-रक्षाबंधन जैसे त्योहारों ने खरीदारी को बढ़ावा दिया है. कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्राहकों की संख्या और मांग दोनों में और बढ़ोतरी होगी.

स्थिर भावों से चमका मथुरा सर्राफा बाजार, शादी-ब्याह और त्योहारों ने बढ़ाई सोने-चांदी की मांग, जानिए आपके बाजार में क्या है भाव

स्थिर भावों से चमका मथुरा सर्राफा बाजार, शादी-ब्याह और त्योहारों ने बढ़ाई सोने-चांदी की मांग, जानिए आपके बाजार में क्या है भाव

Google CTA

Mathura Gold Silver Price 13 July 2026: सप्ताह की शुरुआत में मथुरा सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता के बीच कारोबार में अच्छी रौनक देखने को मिली. स्थानीय बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1,41,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,24,000 प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार हुआ. कीमतों में स्थिरता के चलते खरीदारी का माहौल सकारात्मक बना हुआ है और सर्राफा प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की अच्छी आवाजाही देखी जा रही है. लोकल बाजार के मुताबिक रेट में अन्तर सम्भव है. 

यह भी पढ़ें...

श्री सर्राफा कमेटी मथुरा के अध्यक्ष कंचन लाल अग्रवाल ने बताया कि मौजूदा भावों पर बाजार में खरीद-बिक्री सामान्य से बेहतर बनी हुई है. विवाह समारोहों, धार्मिक आयोजनों और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए ग्राहक सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमके, कंगन और बच्चों के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं.वहीं चांदी की पायल, बिछिया, सिक्के, पूजा सामग्री और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की मांग भी लगातार बनी हुई है.

सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों की तुलना में ग्राहकों का भरोसा बढ़ा है. निवेश के उद्देश्य से भी लोग सीमित मात्रा में सोना और चांदी खरीद रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थानीय बाजार में मांग संतुलित रहने से कारोबार को मजबूती मिल रही है.

कंचन लाल अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि सावन, रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के चलते आने वाले दिनों में बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ेगी. खासकर हल्के वजन के हॉलमार्क आभूषणों और चांदी के सिक्कों की मांग में और तेजी आने की संभावना है.

व्यापारियों का मानना है कि यदि बाजार का मौजूदा रुख बरकरार रहा तो आने वाले समय में कारोबार और अधिक मजबूत होगा.