Mathura Gold Silver Rate: मथुरा सराफा बाजार में सोना-चांदी की मांग बढ़ी, आज खरीदारों की बढ़ेगी चहल-पहल, कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद

Newzo

• 12:51 PM • 11 Jul 2026

Mathura gold silver rate update: मथुरा के सराफा बाजार में शनिवार को सोने-चांदी की खरीदारी में तेजी रहने की उम्मीद है. सावन और रक्षाबंधन से पहले ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ रही है. कारोबारियों के अनुसार, 24 कैरेट सोना करीब ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2.28 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर सकती है.

मथुरा सराफा बाजार में सोना-चांदी की मांग बढ़ी, आज खरीदारों की बढ़ेगी चहल-पहल, कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद

मथुरा सराफा बाजार में सोना-चांदी की मांग बढ़ी, आज खरीदारों की बढ़ेगी चहल-पहल, कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद

Google CTA

Mathura News: शनिवार को मथुरा के सराफा बाजार में सोने और चांदी के कारोबार में सामान्य से बेहतर रौनक रहने की उम्मीद है. आगामी सावन, रक्षाबंधन और त्योहारी सीजन को देखते हुए आभूषणों की खरीदारी धीरे-धीरे गति पकड़ रही है. स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला है, लेकिन ग्राहकों की खरीदारी की रुचि बनी हुई है. देशभर में सोने के दामों में मामूली नरमी का रुख दर्ज किया गया है, जिससे आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों की सक्रियता बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें...

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) मथुरा के महासचिव चिराग अग्रवाल के अनुसार, स्थानीय बाजार में आज 24 कैरेट हाजिर सोना लगभग 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखाई दे सकता है, जबकि 22 कैरेट आभूषणों के भाव गुणवत्ता, मेकिंग चार्ज और जीएसटी के अनुसार अलग-अलग रहेंगे.  साथ ही चांदी 2, 28000 प्रति किलोग्राम है. उन्होंने बताया कि अंतिम खुदरा कीमत ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्कों के आधार पर तय होती है. आईबीजेए के ताजा संकेतक दरों में भी सोने के भाव में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया है. 

चिराग अग्रवाल ने बताया कि आज बाजार में सबसे अधिक मांग हल्के वजन की अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, झुमकी, टॉप्स, कंगन और बच्चों के आभूषणों की रहने की संभावना है. निवेश के उद्देश्य से 24 कैरेट के सिक्के और बार की पूछताछ भी जारी है. उनका कहना है कि ग्राहक इस समय बजट के अनुरूप खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं.

चांदी के बाजार में भी अच्छी गतिविधि रहने का अनुमान है. पायल, बिछिया, चांदी की चेन, सिक्के, पूजा सामग्री, करधनी तथा उपहार स्वरूप दिए जाने वाले चांदी के आइटम की मांग बनी हुई है. ग्रामीण क्षेत्रों से भी चांदी के आभूषणों की खरीद के लिए ग्राहकों के आने की संभावना है, जिससे बाजार में कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है.

सराफा व्यापारियों का मानना है कि यदि वैश्विक बाजार में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होता है तो मथुरा का स्थानीय सराफा बाजार दिनभर संतुलित रुख के साथ कारोबार करेगा. कारोबारियों ने ग्राहकों को बीआईएस हॉलमार्क वाले आभूषण तथा अधिकृत बिल के साथ ही खरीदारी करने की सलाह दी है, ताकि गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके.