Mathura Gold Silver Rate Today: बारिश और गिरते भाव से मथुरा सराफा बाजार सुस्त, सोने में नरमी, हाजिर चांदी ₹2.27 लाख प्रति किलो

Newzo

• 01:30 PM • 15 Jul 2026

Mathura Gold Silver Rate News: मथुरा में लगातार बारिश और अंतरराष्ट्रीय बाजार की कमजोरी से सराफा कारोबार सुस्त रहा. सोने के भाव में नरमी बनी रही, जबकि चांदी 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही. कारोबारियों के अनुसार कमजोर मांग और मौसम के कारण ग्राहकी प्रभावित हुई है, जिससे बाजार में रौनक कम दिखी.

बारिश और गिरते भाव से मथुरा सराफा बाजार सुस्त, सोने में नरमी, हाजिर चांदी ₹2.27 लाख प्रति किलो

बारिश और गिरते भाव से मथुरा सराफा बाजार सुस्त, सोने में नरमी, हाजिर चांदी ₹2.27 लाख प्रति किलो

Google CTA

Mathura News: सावन की लगातार बारिश और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी का असर बुधवार, 15 जुलाई को मथुरा के सराफा बाजार में भी देखने को मिला. खराब मौसम और कमजोर मांग के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम रही. सोने के भाव में नरमी बनी रही, जबकि हाजिर चांदी ₹2,27,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती रही. लोकल बाजार के मुताबिक अन्य शहरों से भाव में अन्तर सम्भव है.

यह भी पढ़ें...

आईबीजेए (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,37,376 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,26,560 तथा 18 कैरेट ₹1,03,550 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.  वहीं स्थानीय सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1,42,950, 22 कैरेट ₹1,31,050 और 18 कैरेट ₹1,07,250 प्रति 10 ग्राम तक बिकता रहा.

कारोबारियों के अनुसार बीते एक सप्ताह में सोने की कीमतों में करीब ₹2,600 से ₹2,900 प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई है.चांदी की बात करें तो हाजिर बाजार में इसका भाव ₹2,27,000 प्रति किलोग्राम रहा. हालांकि चांदी के भाव स्थिर रहे, लेकिन कमजोर मांग के चलते कारोबार में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई दी. सराफा कारोबारियों का कहना है कि लगातार बारिश, जलभराव और सावन के कारण ग्राहक बाजार का रुख कम कर रहे हैं. विवाह सीजन नहीं होने और सोने के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण अधिकांश लोग खरीदारी टाल रहे हैं.

 सामान्य दिनों की तुलना में बाजार में 30 से 40 प्रतिशत तक ग्राहकी प्रभावित हुई है. हालांकि हॉलमार्क ज्वेलरी और हल्के आभूषणों की पूछताछ जारी रही. कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव और डॉलर की मजबूती का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है. उनका मानना है कि मौसम सामान्य होने और त्योहारी सीजन की खरीदारी शुरू होने के बाद ही बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन, मथुरा के महासचिव चिराग अग्रवाल ने बताया कि सराफा बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और मौसम का सीधा असर सोना-चांदी के भाव पर पड़ रहा है. 

उन्होंने ग्राहकों को सलाह दी कि खरीदारी से पहले हॉलमार्क, जीएसटी बिल और मेकिंग चार्ज की जांच अवश्य करें, क्योंकि सराफा बाजार के भाव दिनभर में कई बार बदलते रहते हैं. साथ ही लंबी अवधि के निवेश की योजना रखने वाले लोग चरणबद्ध तरीके से खरीदारी पर विचार कर सकते हैं.