Bhojpuri New Song: होली के रंगों के बीच भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में गानों की फुहार शुरू हो गई है. इसी कड़ी में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने इस साल का सबसे धमाकेदार होली गीत 'दीदी रे दीदी' रिलीज कर दिया है. भोजपुरी की हिट मशीन कही जाने वाली मशहूर गायिका शिल्पी राज की आवाज में सजा यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. देवर-भाभी और साली के बीच के मजेदार हुड़दंग पर आधारित यह गीत दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है.
ADVERTISEMENT
शिल्पी राज की सुरीली आवाज
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी और फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा प्रस्तुत इस गाने में भोजपुरी क्वीन 'अपडेटेड बिहारन' और एक्टर नवरत्न पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. गाने के वीडियो में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. जहां नवरत्न पांडेय होली के मस्ती भरे अंदाज में डूबे हैं. वहीं अपडेटेड बिहारन ने अपनी कातिल अदाओं और बेहतरीन डांस स्टेप्स से दर्शकों का दिल जीत लिया है. यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है और इसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
इस गीत के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं जो होली के असली देसी मूड को बयां करते हैं. गाने का ऊर्जावान संगीत अंजनी सिंह ने तैयार किया है.मशहूर निर्देशक रवि पंडित के निर्देशन में इस गाने को बहुत ही भव्य और रंगीन तरीके से फिल्माया गया है. विशाल गुप्ता की कोरियोग्राफी ने इस गीत को हर होली पार्टी की शान बनाने के लिए तैयार कर दिया है.
अपनी खुशी जाहिर करते हुए गायिका शिल्पी राज ने कहा कि 'यह होली गीत मेरे दिल के बहुत करीब है और इसे गाते समय मैंने बहुत एन्जॉय किया.' वहीं एक्ट्रेस अपडेटेड बिहारन और नवरत्न पांडेय ने निर्माता रत्नाकर कुमार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इतने शानदार प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खुशी की बात है.
ADVERTISEMENT









