Pawan Singh Event Booking Scam: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह जिन्हें प्रशंसक प्यार से पावर स्टार कहते हैं उनके नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. अमेठी के रहने वाले और लखनऊ में कारोबार करने वाले दिव्यांश सिंह उर्फ कबीर ने पवन सिंह का एक बड़ा म्यूजिक इवेंट कराने की योजना बनाई थी. लेकिन उनके साथ सेटिंग के नाम पर लाखों का खेल हो गया.
ADVERTISEMENT
कैसे बुना गया ठगी का जाल?
दिव्यांश सिंह जो खुद संगीत के शौकीन हैं उनकी मुलाकात लखनऊ के एक कार्यक्रम में खुर्शीद और टीना नाम के दो व्यक्तियों से हुई. दिव्यांश ने उनके सामने पवन सिंह का शो कराने का प्रस्ताव रखा. इसके बाद एंट्री हुई निहाल सिंह की. निहाल ने दावा किया कि पवन सिंह के करीबी लोग निशांत सिंह और अमन उसके पड़ोसी हैं और वह चुटकियों में शो फाइनल करा देगा. आरोप है कि 31 दिसंबर 2024 को पवन सिंह का भव्य कार्यक्रम कराने के नाम पर सौदा तय हुआ. निहाल सिंह ने इसके लिए कुल 14 लाख की मांग की. बताया जा रहा है कि ₹9 लाख से अधिक की राशि निहाल ने अपनी मां के बैंक खाते में ट्रांसफर कराई. जब इवेंट की तारीख करीब आई और दिव्यांश की टीम ने पवन सिंह के असली मैनेजर से संपर्क किया तो उनके होश उड़ गए. पता चला कि ऐसी किसी बुकिंग की जानकारी पवन सिंह की टीम को है ही नहीं.
5 लोगों पर मुकदमा दर्ज
पैसे डूबने के बाद दिव्यांश ने आजमगढ़ के थाना अतरौलिया में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है. इसमें निहाल सिंह समेत चार अन्य लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस फिलहाल मामले की विवेचना कर रही है और खातों की जांच जारी है.
विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का अनूठा अंदाज
इसी बीच राजनीतिक गलियारे से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है. बदलापुर के बीजेपी विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने विधानसभा में अपनी क्षेत्रीय भाषा में सरकार का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में इतना विकास हो गया है कि अब कुछ मांगने को बचा ही नहीं है. हालांकि चुनावी साल में जनता इस दावे को कैसे देखती है, यह आने वाला वक्त बताएगा.
ADVERTISEMENT









