मेरी जिंदगी का सबसे सुन्दर तोहफा...पत्नी चंदा देवी के प्यार में खेसारी लाल यादव ने कह दी दिल वाली बात

यूपी तक

18 Feb 2026 (अपडेटेड: 18 Feb 2026, 03:21 PM)

Khesari lal Yadav Romantic Post: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा देवी के जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर कर उन्हें जिंदगी का सबसे सुंदर तोहफा बताया है. 17 फरवरी को चंदा देवी के जन्मदिन के मौके पर खेसारी ने सोशल मीडिया पर प्यार भरा कैप्शन लिखकर फैंस का दिल जीत लिया.

Khesari lal yadav

Khesari lal yadav

Google CTA

Khesari lal Yadav Romantic Post: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग और दमदार सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा वह कभी अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी विवादों को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. इन सबके बावजूद फैमिली मैन खेसारी लाल यादव कभी अपनी पत्नी चंदा को नहीं भूलते. वह अक्सर पत्नी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने चंदा देवी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए प्यार भरा कैप्शन लिखा है जिसपर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ें...

खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी ने 17 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाया था.इस मौके पर खेसारी ने उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा 'मेरी जिंदगी का सबसे सुन्दर तोहफा हैं आप…आपकी मुस्कान से ही हमारी दुनिया रोशन है.आपके जनमदिन पर बहुत बहुत बधाई, खुशियां और प्यार चंदा! हैप्पी हैप्पी बर्थडे! लव यू.'

एक्टर ने जैसे ही सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर किया वैसे ही चंदा देवी को विश करने वालों का तांता लग गया.फैंस से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री के सेलेब्स तक ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और दोनों की जोड़ी को काफी सराहा भी.खेसारी लाल यादव अक्सर किसी ना किसी इंटरव्यू में अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए नजर आते हैं. चंदा देवी भोजपुरी सिनेमा की बाकी स्टार पत्नियों की तरह लाइमलाइट या इवेंट्स में ज्यादा नहीं दिखती हैं. वह पूरी तरह से खुद को घर-परिवार के लिए समर्पित रखती हैं. चंदा देवी एक हाउसवाइफ हैं. वह घर-परिवार की जिम्मेदारी संभालती हैं और अपने बच्चों की परवरिश पर पूरा ध्यान देती हैं. 

ये भी पढ़ें: 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने पवन सिंह के गाने पर किया डांस तो खुद पावरस्टार ने दिया ये रिएक्शन