देवरिया के दबंग दीनानाथ तिवारी ने दारोगा का कॉलर पकड़ा और सिपाही के थप्पड़ जड़े, बुलानी पड़ी महिला पुलिस तो ये हुआ

राम प्रताप सिंह

23 Feb 2026 (अपडेटेड: 23 Feb 2026, 02:12 PM)

Deoria Crime News: देवरिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस को गजब की दबंगई का सामना करना पड़ा है. घटना के दौरान पुलिस पूरी तरह से बेबस नजर आई है.

Deoria, Deoria police, Deoria News, Deoria Crime News, Deoria police, up news, up crime news, up crime, देवरिया, देवरिया न्यूज, देवरिया क्राइम, देवरिया क्राइम न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस को गजब की दबंगई का सामना करना पड़ा है. एक परिवार ने पुलिस को ऐसी दबंगई दिखाई की दारोगा-चौकी इंचार्ज तक पिट गए. दारोगा का कॉलर पकड़ा गया तो सिपाही को खूब थप्पड़ जड़े गए. यहां तक की पुलिसवालों पर ईंट से हमला करने की भी कोशिश की गई. पूरा परिवार पुलिसवालों पर चढ़ गया और जमकर गालियां भी दी गईं. इस दबंग परिवार के आगे पुलिस भी बेबस नजर आई. मगर जब ये वीडियो वायरल है तो इसे देख हर कोई सकते में है. 

यह भी पढ़ें...

दीनानाथ तिवारी ने दिखाई गजब दबंगई

ये पूरा मामला देवरिया के थाना मईल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकरा गोसाई से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां पुलिस चौकी है. यह पुलिस चौकी पुराने पंचायत भवन परिसर में ही संचालित होती है. बताया जा रहा है कि इससे सटी हुई जमीन दीनानाथ तिवारी की है. 

आरोप है कि दीनानाथ तिवारी ने पंचायत भवन की बाउंडरी से सटे कुदाल को काटकर वहां गड्ढा कर दिया. इस दौरान दीवार ढह गई. इसके बाद दीनानाथ ईंट उठाकर ले जाने लगा. तभी ये बात ग्राम प्रधान को पता चल गई और उसने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी.

मामले की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज सुनील कुमार कुशवाहा अपने सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिसवालों ने दीनानाथ को रोकने की कोशिश की. मगर तभी दीनानाथ तिवारी भड़क गया और उसने पुलिसवालों के ऊपर ही ईंट उठा ली. 

इस दौरान आरोपी ने पुलिसवालों का कॉलर भी पकड़ लिया और सिपाही को थप्पड़ जड़ दिए. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. बता दें कि आरोपी और उसके परिवार ने इस कदर दबंगई दिखाई की मौके पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाना पड़ गया.

होगा एक्शन

बता दें कि इस मामले के सामने आने के बाद चकरा गोसाईं के प्रधान पति गणेश गिरी ने दीनानाथ तिवारी समेत 5 नामजद और 6 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. थाना मईल प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा, केस दर्ज है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.