राजनीति मेरे बस की बात नहीं यहां झूठ...बीजेपी ज्वाइन करने की चर्चाओं के बीच खेसारी लाल यादव ने कर दिया ये ऐलान

यूपी तक

19 Feb 2026 (अपडेटेड: 19 Feb 2026, 03:39 PM)

Khesari lal yadav Reaction about joining BJP: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने राजनीति में आने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है, जो उनके बस की बात नहीं है.

Khesari lal yadav

Khesari lal yadav

Google CTA

Khesari lal yadav Reaction about joining BJP: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव ने साफ कर दिया है कि वे फिलहाल राजनीति की पिच पर बैटिंग करने के मूड में नहीं हैं. मनोज तिवारी के बयानों और रितेश पांडे के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच खेसारी लाल यादव को लेकर ऐसी चर्चा चल रही है कि आने वाले दिनों में वो भी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं. हालांकि उन्होंने खुद सामने आकर इन सभी चर्चाओं पर रोक लगा दी है. उन्होंने कहा है कि वे एक कलाकार हैं और कलाकार ही बने रहना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें...

'राजनीति मेरे बस की बात नहीं'

बीजेपी ज्वाइन करने की चर्चाओं पर खेसारी ने कहा कि 'राजनीति मेरे बस की बात नहीं है. वहां बहुत झूठ बोलना पड़ता है और मैं सच बोलने वाला इंसान हूं. मैं एक कलाकार हूं और अपनी कला के जरिए ही लोगों का मनोरंजन करना चाहता हूं.' इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि राजनीति में जाने का उनका कोई इरादा नहीं है क्योंकि वे अपने उसूलों के साथ समझौता नहीं कर सकते.

अक्षरा सिंह और ज्योति सिंह विवाद पर चुप्पी

जब खेसारी से अक्षरा सिंह और पवन सिंह की पूर्व पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे निजी मामला बताया. उन्होंने कहा कि यह उनका पर्सनल मैटर है और मामला कोर्ट में है इसलिए इस पर टिप्पणी करना सही नहीं है.एक बेटी का बाप होने के नाते मैं अक्सर भावनात्मक हो जाता हूं.लेकिन जब भी कुछ बोलता हूं तो विवाद खड़ा हो जाता है.इसलिए अब चुप रहना ही बेहतर है.'

पवन सिंह और वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

पवन सिंह और युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए खेसारी ने दरियादिली दिखाई. उन्होंने कहा कि जो भी कलाकार या खिलाड़ी बिहार-झारखंड का नाम रोशन कर रहा है वह हम सबके लिए गौरव की बात है. उन्होंने जोर देकर कहा कि चाहे पवन सिंह हों या कोई और अपनी माटी का नाम बढ़ाने वाले हर शख्स का सम्मान होना चाहिए.