Akshara Singh Support Jyoti: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों के घेरे में हैं. उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है. हाल ही में इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आया जब भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इस विवाद पर खुलकर बात की. साथ ही ज्योति सिंह की एलिमनी की मांग को भी सही बताया.
ADVERTISEMENT
ज्योति ने मांगी करोड़ों की एलिमनी?
फैमिली कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह तो कोर्ट पहुंचीं. लेकिन पवन सिंह नदारद रहे. काफी इंतजार के बाद ज्योति को वापस लौटना पड़ा. कोर्ट के भीतर ज्योति सिंह ने दो टूक शब्दों में अपनी बात रखी. ज्योति ने कहा कि वह अभी भी अपने पति पवन सिंह के साथ रहना चाहती हैं.इस बीच चर्चा है कि अगर पवन सिंह और ज्योकि का साथ रहना संभव नहीं है तो उन्होंने गुजारा भत्ते के रूप में 1 करोड़ की मांग की है.ज्योति पहले भी पवन सिंह और उनके परिवार पर मारपीट मानसिक प्रताड़ना और जबरन गर्भपात जैसे संगीन आरोप लगा चुकी हैं.
एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने किया ज्योति को सपोर्ट
इस विवाद के बीच अक्षरा सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ज्योति सिंह का पक्ष लेते हुए पवन सिंह पर तीखा हमला बोला है. मीडिया से बातचीत में अक्षरा ने कहा कि 'अगर आपने शादी की है और किसी को अपने साथ लेकर आए हैं तो आपकी जिम्मेदारी बनती है. एक लड़की का हक है कि वह एलिमनी ले. अगर उसने दुख झेला है तो उसे उचित मुआवजा मिलना चाहिए. वह 10 करोड़ मांगे या 20 करोड़, मेरे हिसाब से तो 100 करोड़ भी कम हैं.'
अक्षरा ने आगे यह भी कहा कि समाज को मिलकर उस लड़की को उसका हक दिलवाना चाहिए. अक्षरा का यह बयान इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उनका खुद का अतीत पवन सिंह के साथ विवादों से भरा रहा है. अक्षरा सिंह के इस बयान के बाद पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. फिलहाल पवन सिंह या उनके परिवार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होनी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि उस दिन कोर्ट कोई बड़ा फैसला सुना सकता है या मामले में कोई नया अपडेट मिल सकता है.
ADVERTISEMENT









