14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने पवन सिंह के गाने पर किया डांस तो खुद पावरस्टार ने दिया ये रिएक्शन

यूपी तक

17 Feb 2026 (अपडेटेड: 17 Feb 2026, 12:15 PM)

अंडर-19 विश्वकप में भारत की जीत के बाद समस्तीपुर के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का पवन सिंह के गाने पर डांस वीडियो वायरल हो रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पावरस्टार पवन सिंह ने वैभव की जमकर तारीफ की.

Pawan singh and Vaibhav Suryavanshi

Pawan singh and Vaibhav Suryavanshi

Google CTA

Pawan Singh: अंडर-19 विश्वकप में भारत की जीत के बाद समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है इस वीडियो में 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पावरस्टार पवन सिंह के सुपरहिट गाने 'सॉरी-सॉरी कहतारू' पर जमकर डांस नजर आ रहे हैं. अब इस पर खुद पवन सिंह का रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने वैभव की जमकर तारीफ भी की है.

यह भी पढ़ें...

'14 साल के लड़के ने सीना चौड़ा कर दिया'

वैभव सूर्यवंशी के डांस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन सिंह ने कहा कि समस्तीपुर के इस 14 साल के लड़के ने अद्भुत काम किया है.उन्होंने भावुक होते हुए कहा 'वैभव बच्चा है, मेरा छोटा भाई है. उसने खेल के मैदान पर जो किया उससे पूरे हिंदुस्तान का सीना चौड़ा हो गया है. जीत के बाद उसने अपनी मिट्टी को याद किया और अपनी भाषा भोजपुरी के गाने पर जश्न मनाया. यह देखकर गर्व होता है कि हमारी मिट्टी का लाल अपनी संस्कृति को नहीं भूला.'

भोजपुरी गाने में अश्लीलता को लेकर पवन सिंह ने ये कहा

इंटरव्यू के दौरान जब पवन सिंह से भोजपुरी गानों में अश्लीलता को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे सिंगल आउट करने वाली मानसिकता बताया. उन्होंने बॉलीवुड के गानों का उदाहरण देते हुए पूछा कि 'जब बॉलीवुड में 'मुन्नी बदनाम हुई, 'छत पे सोया था बहनोई या चोली के पीछे क्या है जैसे गाने बनते हैं तब सवाल क्यों नहीं उठता? क्या सिर्फ भोजपुरी को ही निशाना बनाने के लिए रखा गया है?' पवन सिंह ने आगे कहा कि उनके सुपरहिट गाने लॉलीपॉप लागेलू को दुनिया भर में पसंद किया जाता है. लेकिन कुछ लोग जानबूझकर केवल नकारात्मकता पर ध्यान देते हैं. पवन ने कहा कि हिंदी फिल्मों में भी बोल्ड गाने बनते हैं, लेकिन वहां कोई सवाल नहीं पूछता.

ये भी पढ़ें: ज्योति सिंह की सपोर्ट में आईं पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा ने कहा '100 करोड़ की एलिमनी भी कम'