स्टेज पर हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर पर हाथ रखने वाले मामले में फिर बढ़ गईं पवन सिंह की मुश्किलें

Pawan Singh vs Anjali Raghav Dispute: हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के आरोपों पर हरियाणा महिला आयोग ने पवन सिंह को भेजा नोटिस. अप्रैल को फरीदाबाद में होना होगा पेश. लाइव शो में बदसलूकी और सोशल मीडिया ट्रोलिंग का है मामला.

Pawan singh VS Anjali Raghav

यूपी तक

24 Mar 2026 (अपडेटेड: 24 Mar 2026, 03:51 PM)

follow google news

Pawan Singh vs Anjali Raghav Dispute:भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद हरियाणा महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है. आयोग ने पवन सिंह को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल को फरीदाबाद कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है.

यह भी पढ़ें...

लाइव शो के दौरान टच करने का आरोप 

अंजलि राघव का आरोप है कि 29 अगस्त 2025 को लखनऊ में एक लाइव स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान पवन सिंह ने उन्हें गलत तरीके से छुआ. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. हालांकि, 31 अगस्त को पवन सिंह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी और अंजलि ने उसे स्वीकार भी कर लिया था.लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ.

माफी के बाद शुरू हुआ ट्रोलिंग का खेल

अंजलि का दावा है कि माफी के बाद पवन सिंह की पीआर टीम ने उन पर बयान बदलने का दबाव बनाया. जब उन्होंने इनकार किया तो उन्हें सोशल मीडिया पर सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया गया. 20 से अधिक इंस्टाग्राम अकाउंट्स से उनके पुराने गानों को अश्लील तरीके से एडिट कर पोस्ट किया गया और उन्हें अपशब्द कहे गए.

करियर पर पड़ा असर

अंजलि ने भावुक होते हुए बताया कि इस विवाद के कारण उन्हें पेशेवर और मानसिक रूप से भारी नुकसान हुआ है. वह पिछले 16 साल से रामलीला में 'माता सीता' का किरदार निभा रही थीं. लेकिन इस बदनामी की वजह से दिल्ली की रामलीला में उन्हें इस साल यह भूमिका नहीं दी गई. अंजलि राघव ने महिला आयोग को ईमेल के जरिए सबूत सौंपते हुए सात मांगें रखी हैं जिनमें सोशल मीडिया से आपत्तिजनक पोस्ट हटाना, साइबर बुलिंग करने वालों पर कार्रवाई और पवन सिंह की पीआर टीम की जांच शामिल है.