Akshara Singh Emotional Post: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह अक्सर अपनी लाइफ की छोटी-बड़ी बातें फैंस के साथ शेयर करती हैं. लेकिन इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल मैसेज लिखा है. उन्होंने दुनिया की भागदौड़ और लोगों के नजरिए पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या हम वाकई अपनों का हाल जानते हैं? इसके साथ ही अक्षरा ने चैती छठ के पावन अवसर पर अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह खुद छठ का प्रसाद बनाने की तैयारी करती नजर आ रही हैं.
ADVERTISEMENT
अक्षरा का इमोशनल मैसेज
अक्षरा सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा 'जिंदगी में हजार लोग मिलेंगे जो अपनी आंखों और अपने हिसाब से आपको देखेंगे. लेकिन बहुत कम लोग होंगे जो आपके संघर्ष के पीछे के बलिदानों को समझेंगे.' उन्होंने आगे लिखा कि कभी-कभी इंसान को बस इतना सुनने की जरूरत होती है 'तुम ठीक हो ना?' अक्षरा ने अपील की है कि अगर आपके आसपास कोई मजबूत दिखने वाला इंसान भी है तो उससे बस इतना कह दें 'मैं हूं ना, तुम बहुत अच्छा कर रहे हो.'
चैती छठ पर ताजा हुईं यादें
चैती छठ के मौके पर अक्षरा ने पिछले साल का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह अपनी बड़ी दीदी की मदद से छठ का आटा गूंथती नजर आ रही हैं. अक्षरा ने लिखा, 'पहली बार अपने हाथों से छठ की तैयारी की थी. आटा गूंथना भी एक बड़ी सीख बन गया.' उन्होंने संदेश दिया कि छोटी-छोटी चीजों में ही बड़े अनुभव और खुशियां छुपी होती हैं.
बिहार दिवस की दी बधाई
सोशल मीडिया पर सक्रिय अक्षरा सिंह ने बिहार दिवस के अवसर पर भी अपने फैंस को खास अंदाज में बधाई दी. उन्होंने बिहार की संस्कृति और विरासत पर गर्व जताते हुए एक वीडियो संदेश साझा किया जिसे उनके चाहने वालों ने खूब पसंद किया है.
ADVERTISEMENT









