निरहुआ का नाम सुनते ही बुरा भड़क गए खेसारी लाल यादव, एक्टर ने जमकर सुना दिया

यूपी तक

12 Jan 2026 (अपडेटेड: 12 Jan 2026, 04:49 PM)

Khesari angry reaction on Nirahua: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान खेसारी ने कहा था कि अपराधी का भी परिवार होता है जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी.  इसी बयान को लेकर अब निरहुआ ने खेसारी की सोच को गलत बताते हुए कहा कि वह बीजेपी में शामिल होने के लायक नहीं हैं. निरहुआ के इस बयान के बाद अब खेसारी का भी रिएक्शन सामने आया है.

Khesari and Nirahua

Khesari and Nirahua

Google CTA

Khesari angry reaction on Nirahua: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और बीजेपी सांसद निरहुआ के बीच छिड़ा विवाद अब चरम पर है. निरहुआ ने हाल ही में खेसारी लाल यादव के एक बयान का जिक्र करते हुए उनके मानसिकता पर सवाल उठाते हुए उन्हें बीजेपी के अयोग्य बता दिया था. अब खेसारी लाल यादव ने भी उनके इस बयान का पलटवार करते हुए तगड़ा हमला बोला है.

यह भी पढ़ें...

'बीजेपी में शामिल होने के लायक नहीं हैं खेसारी'

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान खेसारी ने कहा था कि अपराधी का भी परिवार होता है जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी.  इसी बयान को लेकर अब निरहुआ ने खेसारी की सोच को गलत बताते हुए कहा कि वह बीजेपी में शामिल होने के लायक नहीं हैं क्योंकि उनकी मानसिकता गलत है. इस पर खेसारी ने जवाब देते हुए कहा 'मैं बीजेपी के लायक हूं या नहीं यह निरहुआ तय नहीं कर सकते. उन्हें शायद यह पता भी नहीं होगा कि मुझे बीजेपी से कितने ऑफर आए हैं. वह पार्टी के अध्यक्ष नहीं हैं कि उनसे पूछकर कुछ तय होगा.' खेसारी ने आगे कहा कि लोग पूरी बात सुने बिना वॉट्सऐप के आधार पर राय बना लेते हैं.'

जब खेसारी से राजनीति में आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सच बोलने वाले लोग राजनीति में सफल नहीं हो सकते. राजनीति उन लोगों के लिए है जो झूठे वादे कर सकते हैं और झूठे वादों के सहारे जीवन चलाना जानते हैं.'

बिहार में फिल्म सिटी पर उठाए सवाल

निरहुआ ने खेसारी के बिहार छोड़कर मुंबई जाने पर भी टिप्पणी की थी जिस पर खेसारी ने कहा, छपरा में क्या सरकार ने फिल्म सिटी बना रखी है? मेरा काम मुंबई में है, मेरा परिवार वहां रहता है. अगर मैं मुंबई नहीं जाऊंगा तो दो वक्त की रोटी कैसे कमाऊंगा?' उन्होंने आगे कहा कि वह संगीत के बिना नहीं रह सकते और छपरा की मदद तभी कर पाएंगे जब वह बाहर जाकर कमाएंगे.'

ये भी पढ़ें: पवन सिंह कुछ बड़ा करने वाले हैं, पावरस्टार के बर्थडे पार्टी में पहुंचे इन 3 विधायकों ने दे दिया बड़ा हिंट