Akshara Singh on Pawan Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने पुराने रिश्ते और पवन सिंह को लेकर दिए गए बयान को लेकर चर्चा में हैं. एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया जब उनसे पावर स्टार पवन सिंह से जुड़े सवाल पूछे गए. अक्षरा ने पवन सिंह को खरी-खोटी सुनाते हुए उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई सनसनीखेज दावे किए हैं.
ADVERTISEMENT
मुझसे शादी कौन करेगा?
पवन सिंह के साथ नाम जोड़े जाने पर अक्षरा ने कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि उनके ब्रेकअप को एक अरसा बीत चुका है. लेकिन आज भी लोग उनसे ही सवाल क्यों पूछते हैं. अक्षरा ने पवन सिंह के नाम को 'सड़ा हुआ नाम' बताया और सवाल किया कि क्या यह नाम उनके साथ जिंदगी भर चिपका रहेगा? उन्होंने अपनी शादी को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो उनसे शादी कौन करेगा और वह अपना घर कैसे बसाएंगी?
इस दौरान अक्षरा सिंह ने आरोप लगाया कि पवन सिंह बेफिक्री से अपनी जिंदगी जी रहे हैं और हर दिन नई लड़कियों के साथ घूम रहे हैं. उन्होंने कहा 'वह 10 जगह मुंह मारता है और सवाल मुझसे पूछे जाते हैं.' अक्षरा ने साफ किया कि वह अतीत से बाहर आ चुकी हैं और उन्हें भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का पूरा अधिकार है. हाल ही में पवन सिंह द्वारा एक एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूने के वायरल वीडियो पर अक्षरा ने उस एक्ट्रेस को ही निशाने पर लिया. अक्षरा ने कहा कि 'अगर मैं होती तो सीधे धक्का देकर नीचे फेंक देती.' उन्होंने सवाल उठाया कि उस वक्त ही विरोध क्यों नहीं किया गया.
ज्योति सिंह के फोन और रोने का दावा
अक्षरा सिंह ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह उन्हें फोन किया करती थीं. अक्षरा के अनुसार, ज्योति बहुत परेशान थीं और फोन पर काफी रोती थीं. उन बातचीत ने अक्षरा को अंदर तक झकझोर दिया. फिलहाल पवन और ज्योति का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है.
ADVERTISEMENT









