अक्षय कुमार के साथ ये कौन सा सरप्राइज देने जा रही हैं अक्षरा सिंह? दोनों की इस तस्वीर ने बढ़ाया सस्पेंस

Akshara Share Photo with  Akshay Kumar: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ अपनी फोटो शेयर कर 'बड़े सरप्राइज' का एलान किया है. फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों किसी फिल्म या गाने में साथ दिखने वाले हैं.

Akshara Share Photo with  Akshay Kumar

यूपी तक

25 Feb 2026 (अपडेटेड: 25 Feb 2026, 02:09 PM)

follow google news

Akshara Share Photo with  Akshay Kumar: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अक्सर अपने गानों और सोशल मीडिया पोस्ट से लाइमलाइट बटोरने वाली अक्षरा ने इस बार बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ एक ऐसी तस्वीर साझा की है जिसने फैंस के बीच कयासों का बाजार गर्म कर दिया है. तस्वीर के साथ अक्षरा ने जो कैप्शन लिखा है उसने इशारा कर दिया है कि जल्द ही पर्दे पर कुछ बहुत बड़ा सरप्राइज आने वाला है.

यह भी पढ़ें...

'मृगनैनी और खिलाड़ी का साथ

अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अक्षय कुमार के साथ एक फोटो शेयर की. इस तस्वीर में अक्षरा नीले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं अक्षय कुमार ग्रीन शर्ट और कैप पहने कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. अक्षरा ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा 'जब खिलाड़ी की मुलाकात मृगनैनी से हो और कहानी अभी बाकी है... बड़ा सरप्राइज लोड हो रहा है.'

फैंस के बीच चर्चा

कैप्शन में बड़ा सरप्राइज और 'कहानी अभी बाकी है जैसे शब्दों ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है. सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं कि क्या अक्षरा सिंह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं? या फिर यह किसी बड़े म्यूजिक एल्बम का हिस्सा होने वाला है?  अक्षरा सिंह इन दिनों अपने लेटेस्ट होली सॉन्ग 'होली पर चले गोली' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. इस गाने में वह बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा के साथ नजर आ रही हैं. अक्षय कुमार के साथ उनकी यह फोटो ऐसे समय में आई है जब वह लगातार बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ कोलाबोरेट कर रही हैं. भोजपुरी से निकलकर अक्षरा सिंह अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं. अक्षय कुमार जैसे मेगास्टार के साथ उनकी तस्वीर इस बात की तस्दीक करती है कि जल्द ही भोजपुरी और बॉलीवुड का एक शानदार संगम देखने को मिल सकता है.