जयमाला के बाद स्टेज पर UP के दूल्हे के सामने बिहार की दुल्हन को मारी गई गोली, किस दरिंदे से नहीं देखी गईं युवती की खुशियां?

यूपी तक

25 Feb 2026 (अपडेटेड: 25 Feb 2026, 12:21 PM)

UP News: यूपी के बलिया से एक बारात बिहार के बक्सर में गई. वहां स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन की जयमाला भी हुई. मगर तभी स्टेज पर आकर किसी ने दुल्हन को गोली मार दी.

up news, Ballia news, Bride Shot in Buxar Wedding, Buxar Firing News, Lover Shoots Bride during Jaimala, Ballia to Buxar Barat Firing, Buxar Wedding, बक्सर शादी में दुल्हन को गोली मारी, बलिया

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक बारात बिहार के बक्सर में गई. बक्सर में दुल्हन के परिजनों ने बारात का स्वागत किया. धूमधाम से शादी की तैयारियां भी शुरू की जाने लगीं. स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला भी पहनाई. मगर तभी वहां अचानक गोली चल गई और फिर मौके पर चीख पुकार मच गई. दरअसल गोली चलने की आवाज आई. इसके बाद लोगों की नजर दुल्हन पर पड़ी, जो नीचे गिरी हुई थी और खून से लथपथ हो चुकी थी. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि जयमाला के दौरान अचानक एक युवक ने दुल्हन के करीब आकर, उसपर गोली चला दी. दुल्हन को बेहद करीब से गोली मारी गई. गोली लगते ही दुल्हन नीचे गिर गई और चीख पुकार मच गई. हड़कंप मचने के दौरान आरोपी युवक फरार भी हो गया. अब पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है.

दुल्हन पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग

बलिया से दूल्हा बारात लेकर बिहार के बक्सर के चौसा आया था. दूल्हा-दुल्हन की जयमाला हो चुकी थी.  दोनों रिश्तेदारों के साथ फोटो क्लिक करवा रहे थे. बताया जा रहा है कि तभी वहां एक युवक चुपचाप पहुंच गया और उसने मौका देखते ही दुल्हन पर गोलियां बरसा दीं. ये देख दूल्हा भी सन्न रह गया. पल-भर में उसकी दुल्हन को गोली मार दी गई. 

दुल्हन की हालत गंभीर

बता दें कि दुल्हन को परिजन फौरन अस्पताल लेकर गए. यहां हालत गंभीर देखते हुए, उसे रेफर कर दिया गया है. इस घटना के बाद से शादी रोक दी गई है और युवती के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

कौन है आरोपी?

बता दें कि आरोपी युवती का एकतरफा प्रेमी बताया जा रहा है. आरोपी युवती की शादी से खुश नहीं था. वह युवती को पहले से जानता था. माना जा रहा है कि इसी वजह से उसने शादी में आकर, दुल्हन बनी युवती पर गोली चला दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी की तलाश भी की जा रही है.

(बक्सर से शशि भूषण कुमार का इनपुट)