देवरा निहारे छतिया.... 15 मिलियन व्यूज के साथ ट्रेंड कर रहा पवन सिंह का यह भोजपुरी गाना

Pawan Singh and Neelam Giri Song: पवन सिंह का भोजपुरी गाना 'देवरा निहारे छतिया' रिलीज के दो हफ्ते बाद भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. नीलम गिरी के साथ उनकी जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. गाने को अब तक 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

UP Tak

Pawan Singh and Neelam Giri Song

यूपी तक

• 04:54 PM • 05 Jun 2026

follow google news

Pawan Singh and Neelam Giri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं. उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा जाते हैं. इस बार उनका गाना देवरा निहारे छतिया दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. रिलीज के दो हफ्ते बाद भी यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और तेजी से व्यूज बटोर रहा है.

यह भी पढ़ें...

15 मिलियन व्यूज के साथ ट्रेंड कर रहा गाना

देवरा निहारे छतिया गाने को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं. इसके बावजूद गाने की लोकप्रियता कम नहीं हुई है. फिलहाल यह गाना यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में 21वें नंबर पर है. गाने को अब तक 15 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसके आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं.

नीलम गिरी के साथ दिखी पवन सिंह की जोड़ी

इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी नजर आ रही हैं. दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. गाने में नीलम गिरी का ग्लैमरस अंदाज और पवन सिंह की दमदार मौजूदगी लोगों का ध्यान खींच रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है.

फैंस कर रहे जमकर तारीफ़

फैंस इस गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे ही गाने का इंतजार था पवन भैया से.' वहीं दूसरे फैन ने कहा, 'पूरा ब्लास्ट हो गया. पवन भैया असली टीआरपी किंग हैं.' एक और यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, 'गाना ऐसा बनाओ कि आरा से अमेरिका तक हिल जाए, बवाल मच जाई.' वहीं एक फैन का कमेंट खूब चर्चा में है, जिसमें उसने लिखा, 'पापा का ताना और पवन भैया का गाना, सीधे दिल पर लगता है.' कुल मिलाकर फैंस को पवन सिंह और नीलम गिरी की जोड़ी के साथ-साथ गाने का म्यूजिक और अंदाज भी खूब पसंद आ रहा है.

टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल पर हुआ रिलीज

'देवरा निहारे छतिया' गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने को आवाज पवन सिंह ने दी है. इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है, जबकि बोल गौतम राय ने लिखे हैं. गाने की कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और सनी सोनकर ने की है.

भोजपुरी इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दे चुके है पवन सिंह 

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे सफल सिंगर और अभिनेताओं में गिने जाते है. उन्होंने अपने करियर में लालीपॉप लागेलु, छलकता हमरो जवनिया, लाल घाघरा, कमरिया पे सारी, ले लो पुदीना, नथुनिया, सईया के राजा और ऐ राजा जैसे कई सुपरहीट गाने दिए है जिन्हें फैंस आज भी सुनना पसंद करते है.

10 रूपये से शुरू हुआ था पवन सिंह का सफर  

पवन सिंह की सफलता की कहानी बेहद संघर्ष भरी रही है. उन्होंने बचपन से ही गाना शुरू कर दिया था. बताया जाता है कि उन्होंने अपना पहला गाना बचपन में आरा के एक स्टेज शो में गया था जहाँ उन्हें पहले कमाई के रूप में 10 रुपए मिले थे. तब से उनकी धीरे-धीरे पहचान बनती गई और लॉलीपॉप लागेलु जैसे हिट गाने देने लगे, जिससे उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी बढ़ती गई. 

आज भोजपुरी के सबसे बड़े सितारों में शामिल 

पवन सिंह आज सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकारों में गिने जाते है. एक समय में पवन सिंह 10 रुपए कमाने वाले आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक है, और भोजपुरी के सबसे बड़े सितारों में शुमार किए जाते हैं.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)