सोनाली जोशी से लेकर रिंकू घोष तक...कभी इंडस्ट्री पर राज करने वाली ये हीरोइनें अब हो चुकी हैं भोजपुरी सिनेमा से गायब!

Bhojpuri Top Actresses: कभी भोजपुरी सिनेमा पर राज करने वाली सोनाली जोशी, रिंकू घोष, सुप्रेना सिंह, पूनम सागर और सीमा सिंह अब इंडस्ट्री से दूर हैं. वहीं अभिनेत्री मिताली शर्मा आर्थिक तंगी और मानसिक समस्याओं के कारण कठिन दौर से गुजर रही हैं.

Bhojpuri Actresses

यूपी तक

• 05:46 PM • 03 Jun 2026

follow google news

Bhojpuri Top Actresses: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने अपने अभिनय और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में राज किया. हालांकि समय के साथ-साथ ये सभी चेहरे बड़े पर्दे से दूर हो गए. वहीं एक ऐसी अभिनेत्री भी रही जिन्हें सड़क पर भीख मांगने की भी नौबत आ गई.

यह भी पढ़ें...

एक्ट्रेस मिताली शर्मा की दर्दनाक कहानी

भोजपुरी इंडस्ट्री और मॉडलिंग में अपना करियर बना चुकी मिताली शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं. काम की कमी, आर्थिक परेशानी और डिप्रेशन के चलते उनकी स्थिति बेहद खराब हो गई. हाल ही में पुलिस ने उनको मुंबई के सड़कों पर बदहाल हालत में देखा जिसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उनके उपचार के लिए उन्हें मेंटल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

शादी के बाद इंडस्ट्री से दूर हुई सोनाली जोशी

भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाली सोनाली जोशी ने कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया.  पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता था. वो कई साउथ की फिल्मों में भी देखी गई हैं. हालांकि शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और अब पारिवारिक जीवन जी रही हैं.

रिंकू घोष ने भी छोड़ी ग्लैमर की दुनिया

भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल रिंकू घोष ने कई बड़े सितारों जैसे उन्होंने रवि किशन, निरहुआ, मनोज तिवारी, रवि किशन जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया. एक समय वे इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं. लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और सार्वजनिक जीवन में कम नजर आने लगी.

सुप्रेना सिंह भी पर्दे से हुई गायब

अपने अभिनय और डांस के लिए पहचान बनाने वाली सुप्रेना सिंह ने शुरुआती दौर में अच्छी लोकप्रियता हासिल की थी. वो इंडस्ट्री में आते ही छा गई थीं. लेकिन शादी के बाद उन्होंने शोबीज से दूरी बना ली और आज वो एक हाउसवाइफ हैं.

पूनम सागर ने भी चुना अलग रास्ता

भोजपुरी स्टार निरहुआ के साथ कई फिल्मों और हिट गानों में नजर आ चुकी पूनम सागर भी लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं. एक दौर में वे भोजपुरी सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा थीं, लेकिन बाद में धीरे- धीरे वे लाइमलाईट से गायब हो गईं.

सीमा सिंह अब फिल्मों से ज्यादा प्रोडक्शन और राजनीति में सक्रिय

भोजपुरी सिनेमा की 'आइटम क्वीन' के नाम से मशहूर सीमा सिंह ने शादी के बाद फिल्मों में काम करना कम कर दिया. अब वे फिल्म निर्माण और सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)