अक्षय कुमार के साथ सुपरहिट गाना वायरल होते ही अक्षरा सिंह को पहली बार मिला ये अवार्ड, इमोशनल होकर एक्ट्रेस ने रवि किशन के छू लिए पैर

Akshara Singh Emotional Post: अक्षरा सिंह को करियर का पहला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है. अक्षय कुमार संग उनके गाने 'घिस-घिस' की सफलता के बीच एक्ट्रेस भावुक हो गईं और रवि किशन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है.

UP Tak

Akshara Singh Emotional Post

यूपी तक

• 05:37 PM • 04 Jun 2026

follow google news

भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह हाल ही में सफलता के नए मुकाम पर हैं. इन दिनों उनका नया गाना 'घिस-घिस' अक्षय कुमार के साथ रिलीज़ हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. अब अक्षरा सिंह को अपने करियर का पहला बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिला है जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जो वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

करियर का पहला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुईं अक्षरा

अक्षरा सिंह ने अवॉर्ड मिलने की खुशी अपने फैंस के साथ साझा करते हुए कई तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों में भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन भी नजर आए. एक तस्वीर में अक्षरा सिंह रवि किशन के पैर छूती दिखाई दीं जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. अक्षरा सिंह ने पोस्ट में लिखा कि 'यह अवॉर्ड उनके लिए सिर्फ एक सम्मान नहीं बल्कि उनके लंबे संघर्ष और मेहनत का परिणाम है.' उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मिलने के बाद उन्हें अपने करियर का पूरा सफर याद आ गया. हाल ही में रिलीज हुए 'घिस घिस' गाने की सफलता ने भी उनकी खुशी को और बढ़ा दिया है.

भोजपुरी एक्ट्रेस ने पोस्ट पर अपने माता-पिता का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि परिवार का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है. आज वह जो कुछ भी हैं, उसमें उनके परिवार का सबसे बड़ा हाथ है.

रवि किशन के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

अपने पोस्ट में अक्षरा सिंह ने रवि किशन का विशेष रूप से जिक्र किया. उन्होंने बताया कि रवि किशन उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने शुरुआत में ही उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया. अक्षरा ने कहा कि रवि किशन के मार्गदर्शन और भरोसे ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का आत्मविश्वास दिया. अक्षरा सिंह ने रवि किशन के पैर छूते हुए भी एक तस्वीर शेयर की जिसने फैंस को दिल जीत लिया. वह उन्हें अपना मेंटर मानती है. 

इन लोगों का भी जताया आभार

इसके अलावा उन्होंने अपनी पहली फिल्म के डायरेक्टर बाबलू सोनी और मधुवेंद्र का भी आभार जताया. अक्षरा ने कहा कि उनके करियर में इन लोगों की अहम भूमिका रही है और वह हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहेंगी.

फैंस दे रहे बधाई

अक्षरा सिंह की इस पोस्ट पर फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि वर्षों की मेहनत के बाद उन्हें यह सम्मान मिला है. वहीं, कुछ फैंस का कहना है कि अक्षय कुमार के साथ 'घिस घिस' गाने की सफलता और अब मिला यह अवॉर्ड उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है.

कई नए प्रोजेक्ट्स पर कर रही हैं काम

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल अक्षरा सिंह आने वाले समय में कई नए प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकती हैं. हालांकि उन्होंने अभी इन प्रोजेक्ट्स को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)