जबरन कपड़े उतारे, घिनौनी करतूत की बना ली Video... मेरठ में ईद की दावत पर बुलाकर दोस्तों ने युवक के साथ की हदें पार

उस्मान चौधरी

• 05:33 PM • 04 Jun 2026

Meerut Case: मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में बकरा ईद की दावत के बहाने एक अनुसूचित जाति के युवक के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक को बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई.

UP Tak
Google CTA

Meerut Case: मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरा ईद की दावत के बहाने बुलाकर एक अनुसूचित जाति के युवक के साथ तीन युवकों ने कुकर्म किया.  पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल एक आरोपी अभी भी फरार है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

ग्राम सोना के रहने वाले पीड़ित युवक को गांव के ही अयान ने ईद पर दावत के बहाने अपने घर बुलाया था. युवक रात करीब 8 बजे अयान के घर पहुंचा. रात लगभग 9 बजे अयान के तीन दोस्त गुल मोहम्मद, अदनान और उवैश वहां आए. 

आरोप है कि जब पीड़ित अयान के घर से बाहर निकला, तो इन तीनों ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसके कपड़े उतार दिए. जबरन तीनों ने कुकर्म किया और उसकी वीडियो भी बनाई.

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की, उसे जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी. साथ ही, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी.

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज 

29 मई को पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. पुलिस ने इस मामले में SC/ST एक्ट के साथ कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. अयान अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश जारी है.

पुलिस का बयान

थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने बताया कि मारपीट, कुकर्म और एससी/एसटी एक्ट के तहत वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है और फरार आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: DSSSB ने 1979 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें कौन किस पोस्ट के लिए कर सकता है अप्लाई?